Budh Gochar 2025: बुध को एक शुभ ग्रह माना जाता है, जो कि बुद्धि, तर्क, वाणी, संवाद और व्यापार के दाता हैं। जिन लोगों के ऊपर बुध देव मेहरबान होते हैं, उन्हें व्यापार में अच्छा लाभ होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और हर काम में सफलता मिलती है। इसके अलावा वाणी में मिठास व नरमी भी बुध की कृपा से ही आती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2025 की सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर बुध देव ने कर्क राशि में रहते हुए अश्लेषा नक्षत्र में गोचर किया है, जहां पर वह 30 अगस्त 2025 तक रहेंगे।
30 अगस्त को दोपहर 4 बजकर 48 मिनट पर बुध देव अश्लेषा नक्षत्र के साथ-साथ कर्क राशि से निकल जाएंगे और सिंह राशि के साथ मघा नक्षत्र में कदम रखेंगे। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को बुध के अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में विराजमान होने के दौरान लाभ होने के योग हैं।
मिथुन राशि
बुध की प्रिय राशि मिथुन के जातकों के लिए ये गोचर खुशियां लेकर आया है। आप पहले से अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। साथ ही रिश्तों में भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी। पिछले कुछ समय से यदि कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो उसके पूर्ण होने की उम्मीद है। पेट से जुड़ी समस्या ज्यादा परेशान नहीं करेगी। जोखिम भरे निवेश कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगे। नई नौकरी की तलाश 30 अगस्त से पहले मिथुन राशि के जातकों की पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: पिठोरी और दर्श अमावस्या आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 22 अगस्त का पंचांग
कन्या राशि
22 अगस्त को बदली बुध की चाल से सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि के जातकों को होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों में देरी या बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। विवाहित जातक वाद-विवाद से बचेंगे तो रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। साथ ही बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को साझेदारी में नए काम से लाभ हो सकता है। युवा वर्ग समाज हित के लिए ऐसा कोई काम कर सकते हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक स्तर पर पहचान मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मिथुन और कन्या के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को भी बुध गोचर के दौरान लाभ होने की संभावना है। उम्रदराज जातक तर्क-वितर्क से बचेंगे तो घर में शांति का माहौल रहेगा। नए साझेदारों से विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। व्यापारिक फैसले लेते समय सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 30 अगस्त तक का समय उत्तम है। छात्रों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा और धर्म-कर्म में मन लगेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 22 अगस्त को 2 राशियों का पक्का हो सकता है रिश्ता, जानें आपकी लाइफ पर बुध गोचर का कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines