Mercury Transit 2024: क्रिसमस से पहले बुध गोचर बनाएगा 3 राशियों को मालामाल, मौज-मस्ती में बीतेगा नया साल!

Mercury Transit 2024: क्रिसमस से पहले वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। इससे सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। इन 3 राशियों के जातकों को बढ़िया धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

budh-nakshatra-gochar

Mercury Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, धन लाभ और वित्त के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माने गए बुध के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक और गहरा असर होता है। क्रिसमस से ठीक पहले मौज-मस्ती, मित्रता और साझेदारी के कारक बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मंगलवार 24 दिसंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। नक्षत्र मंडल में ज्येष्ठा 18वें नक्षत्र है। ‘ज्येष्ठा’ का मतलब होता है ‘बड़ा’, जिसके स्वामी ग्रह स्वयं बुध हैं। यह एक शक्तिशाली और प्रभावशाली नक्षत्र माना जाता है।

विज्ञापन

ज्येष्ठा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र गोचर से संचार, तकनीक, मीडिया, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोग इस समय अपनी योजनाओं में सफलता पा सकते हैं। यूं तो इसका सभी राशियों पर बुध का कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। ये राशियां हैं:

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुद्धि-वाणी के स्वामी बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर से वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। कारोबारी कार्य संबंधी यात्राएं सफल होंगी और उनसे भारी धन लाभ होगा। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अच्छा-खासा रिटर्न मिलने से दिन मजे में बीतेंगे। गुजरते इस साल के साथ नइ साल में भी पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। लव पार्टनर से खूब प्यार मिलेगा।

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस गोचर से कन्या राशि के जातकों के शिक्षा और करियर में विशेष प्रगति होगी। विद्यार्थियों के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार अवसर मिलेंगे। आपकी सोच, निर्णय क्षमता और रचनात्मकता तेज होगी, जिससे मुश्किल कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। नई पालिसी पर काम करने से व्यवसाय में शानदार लाभ होगा। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। आपके नए साल का समय मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति करने वाला सिद्ध हो सकता है। बुध का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश व्यापारियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। नया साल आर्थिक रूप से समृद्धि लाएगा। साथ ही आपका व्यक्तिगत विकास भी होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। घर में को मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नए साल 2025 में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, और नए वर्ष की शुरुआत धन, सुख और सफलता से होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ