ज्योतिष में बुध ग्रह को लॉजिक, एनालिसिस, कम्युनिकेशन और सोच का कारक माना जाता है। बुध ग्रह जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह बेहद शुभ और कुछ के लिए यह थोड़ा परेशानी वाला होता है।
8 अप्रैल 2025 की सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध करीब 21 दिन बाद बृहस्पति देव की राशि मीन में उदय हो गए हैं। बुध के उदय होने से कुछ राशि वालों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इस कारण है क्योंकि जब मीन राशि में बुध उदित होते हैं तो लॉजिक और इमोशन में एक ऐसा बनता है, जो क्रिएटिव थॉट्स और गहरी सोच को जन्म देता है। जिन लोगों की कुंडली के शुभ भाव में यह परिवर्तन होता है, उनके लिए बुध का उदय होना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि वे खुशनसीब राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए बुध का उदय होना अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
बुध का उदय कर्क राशि वालों की कुंडली के नवम भाव पर असर डालेगा। यह भाव भाग्य, यात्रा, हायर एजुकेशन और गुरु से जुड़ा होता है। बुध के उदय होने से कर्क राशि के लोग लाइफ को ज्यादा गहराई से समझने लगेंगे। आपकी सोच पॉजिटिव होगी और किसी नए विजन के साथ आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। जो स्टूडेंट्स कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं या विदेश में पढ़ाई के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी फायदेमंद हो सकता है। किसी स्पिरिचुअल टीचर या मेंटर से मार्गदर्शन मिलने के भी योग बन सकते हैं। इसके साथ ही, यात्राओं से भी नई सोच और अनुभव मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के 8वें भाव में बुध के उदय होने का असर होगा। यह भाव आमतौर पर ट्रांसफॉर्मेशन, रिसर्च, गुप्त जानकारी और इनर स्ट्रेंथ से जुड़ा होता है। इस समय आपकी इनसाइट पावर बढ़ेगी और आप चीजों को पहले से ज्यादा डीपली समझ पाएंगे। जो लोग रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, फाइनेंस, टैक्सेशन या मिस्टिक साइंस से जुड़े हैं, उन्हें ये टाइम नई संभावनाएं दे सकता है। इसके साथ ही, कोई गुप्त धन या इनहेरिटेंस से जुड़ी जानकारी या लाभ भी संभव है। मानसिक रूप से आप खुद को स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। कोई बड़ा पर्सनल चेंज आपके फेवर में जा सकता है।
वृश्चिक राशि
बुध का उदय वृश्चिक राशि के लोगों की कुंडली के पंचम भाव में होगा। पंचम भाव लव लाइफ, एजुकेशन, क्रिएटिविटी और इमैजिनेशन से जुड़ा होता है। इस दौरान आपकी सोच में नया फ्लो आएगा और आप अपने आइडियाज को बेहतर तरीके से दूसरों तक पहुंचा पाएंगे। जो लोग मीडिया, राइटिंग, डिजाइनिंग, एक्टिंग या किसी भी क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए ये समय बहुत ज्यादा इनोवेटिव साबित हो सकता है। लव लाइफ में भी बातचीत से रिश्ते गहरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने और रिजल्ट्स सुधारने का अच्छा मौका मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के चौथे भाव में बुध का उदय होगा। यह भाव होम लाइफ, इमोशनल बैलेंस, मां और रियल एस्टेट से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने घर और फैमिली के साथ ज्यादा क्लोज महसूस करेंगे। घर में बातचीत और अंडरस्टैंडिंग बेहतर होगी। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय ले रहे हैं, तो उसमें बुध की वजह से क्लैरिटी आएगी। आपकी मानसिक शांति और इमोशनल हेल्थ भी बेहतर होगी। पढ़ाई या करियर को लेकर घर का सपोर्ट आपको मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए तो यह परिवर्तन पर्सनल और स्ट्रॉन्ग है, क्योंकि बुध आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं। इसका मतलब है कि इस उदय का असर आपके लग्न भाव में होगा। इसका सीधा असर आपकी पर्सनैलिटी, सोच, एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस पर पड़ेगा। अब तक जो बातें सिर्फ दिल और दिमाग में घूम रही थीं, उन्हें अब आप साफ-साफ शब्दों में एक्सप्रेस कर पाएंगे। आप ज्यादा फोकस्ड और क्लियर थॉट्स के साथ आगे बढ़ेंगे। लोग आपकी बातों को सीरियसली लेंगे। लोगों को आपकी प्रेजेंस भी स्ट्रॉन्ग लगेगी। आप खुद को एक्सप्रेस करने में हिचक महसूस करते थे, लेकिन अब आप खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। बुध के उदय से आपको करियर, सोशल सर्कल और पर्सनल ग्रोथ तीनों जगह पॉजिटिव असर दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-10 अप्रैल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, केतु और चंद्रमा आएंगे एक साथ!
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines