Rahu-Budh Yuti 2025: फरवरी माह में 27 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मीन राशि में बुध के प्रवेश करते ही वे यहां पहले से मौजूद मायावी ग्रह राहु के साथ युति बनाएंगे। राहु और बुध की युति से कुछ राशि वालों को भाग्योदय होगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध और राहु की युति से जड़त्व योग का निर्माण होता है। यह योग बेहद ही अमंगलकारी होता है। हालांकि इसके बाद भी कुछ राशि वालों को इस युति से लाभ मिलेगा। इस दौरान मीन राशि में शुक्र ग्रह भी मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कि बुध और राहु की युति से किन राशि वालों को लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के 6वें भाव में यह युति बनेगी। इसके चलते लंबे समय से चली आ रहीं बीमारियों से निजात मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को भी खूब मुनाफा होने के उम्मीद है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक धन की आवक बढ़ जाएगी। इसके साथ ही काम में आने वाली हर बाधा दूर होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध और राहु की युति काफी शानदार रहने वाली है। इस राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के बीच चली आ रहीं समस्याओं का अंत होगा। जीवन में खुशियां आएंगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहद शानदार रहने वाली है। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक तनाव से भी आपको मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध और राहु की युति लाभकारी रहने वाली है। इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ये अवधि काफी अच्छी रहने वाली है। इस राशि वालों को पदोन्नति भी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में बढ़ेगा और परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी बने हैं ऐसे निशान, जो आपको बना सकते हैं धनवान!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines