3 अप्रैल से चमकेगा इन तीन राशियों की किस्मत का सितारा, बुध करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर!

बुध ग्रह 3 अप्रैल की शाम 5 बजकर 31 पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस गोचर के कारण तीन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

budh gochar 2025

budh gochar 2025

ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध अभी मीन राशि में मौजूद हैं और इसी राशि में रहते हुए वे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बुध आगामी 3 अप्रैल 2025 की शाम 5 बजकर 31 मिनट पर इस नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इसके चलते कई राशि वालों के जीवन में कुछ अच्छी और खराब घटनाएं होंगी। वहीं, तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।

विज्ञापन

जब ये गोचर होगा तो मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के थोड़ा मुश्किल भरा समय आ सकता है। बुध देव बुद्धि, तर्क और कम्युनिकेशन के कारक हैं। इस कारण इन राशि वालों को इन्हीं क्षेत्रों में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके विपरीत 3 राशि वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी तीन राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध कर्क राशि वालों के तीसरे और 11वें भाव के स्वामी हैं। वहीं, ये गोचर कर्क राशि वालों के 9वें भाव का प्रभावित करेगा। इसके कारण कर्क राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। यात्राओं से लाभ होगा और आध्यात्मिक उन्नति भी आपको अपनी लाइफ में देखने को मिलेगी। अगर विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि

बुध का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के 8वें और 11वें भाव के स्वामी हैं। वहीं, यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव को प्रभावित करेगा। इससे लव लाइफ शानदार होगी। स्टूडेंट हैं तो आपके लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं तो आपको सफलता मिलना तय है। निवेश करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध चतुर्थ और 7वें भाव के स्वामी हैं। इस गोचर का असर आपके पहले भाव में होगा। इस कारण आपके घर-परिवार में सुख-शांति आएगी। व्यापार और पार्टनरशिप में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती आएगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ