Budh Gochar 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:21 बजे चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। वेदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद, विवेक और लेखन-कौशल के कारक ग्रह हैं और जब यह स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हैं, वे स्वतंत्रता, संतुलन और ज्ञान को बढ़ावा देते हैं।
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। विशेष रूप से 3 राशियां ऐसी हैं जिनका भाग्य इस समय अचानक प्रबल हो सकता है। इन राशियों के जातकों के कामकाज और व्यापार में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?
कन्या राशि
बुध कन्या राशि के ही स्वामी ग्रह हैं और स्वाति नक्षत्र में उनका प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह समय आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का है। निवेश में लाभ होगा और जो लोग जॉब चेंज या प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदों और समझौतों के लिए अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी, पुराने अटके काम पूरे होंगे। किसी भी कागजी काम में सतर्क रहें, जल्दबाज़ी से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर प्रभावशाली संवाद और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि लाएगा। नौकरी या व्यवसाय में आपकी बातों का असर लोगों पर गहराई से पड़ेगा। मीडिया, लेखन, शिक्षा या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी नेटवर्किंग स्किल्स से नए अवसर मिलेंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या सार्वजनिक बोलने के मौके का भरपूर लाभ लें। बातों में स्पष्टता रखें, वादे सोच-समझकर करें।
तुला राशि
तुला राशि के लिए स्वाति नक्षत्र विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह इस राशि से जुड़ा है। बुध का यह गोचर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा, संपर्क और सम्मान को बढ़ा सकता है। राजनैतिक, सामाजिक या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग इस दौरान विशेष पा सकते हैं। आपकी निर्णय क्षमता बेहतर होगी। पारिवारिक सम्मान भी बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहें, पुराने संपर्क फिर से जोड़ें। ईगो या गलतफहमी से दूरी बनाकर रखें।
ये भी पढ़ें: Sweating on Nose: रहस्यमय लेकिन महत्वपूर्ण संकेत है नाक पर पसीना आना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines