मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशियों को होगा सबसे अधिक लाभ

14 मार्च, 2025 को मीन राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु के चतुर्ग्रही योग बनने से यूं तो सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

sun transit 2025

शुक्रवार 14 मार्च, 2025 की शाम में 6 बजकर 58 पर सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही इस राशि में उनका मिलन अन्य तीन ग्रहों से हुआ। ये ग्रह हैं- राहु, शुक्र और बुध। आपको बता दें, इस राशि में राहु का गोचर साल 2023 में हुआ था। वहीं शुक्र ग्रह ने 28 जनवरी और बुध ने 27 फरवरी, 2025 को मीन राशि में प्रवेश किया था। अब सूर्य के साथ इन तीनों के ग्रहों के योग से मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बना है।

विज्ञापन

चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर

मीन राशि में बना यह चतुर्ग्रही योग यानी सूर्य, शुक्र, बुध और राहु का यह योग बेहद दुर्लभ है। मीन राशि में इन चारों ग्रहों के मिलन से सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होने की संभावना है। वहीं 5 राशियों के जातकों को इस योग का जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, मीन राशि में बने चतुर्ग्रही योग से इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

मीन राशि में बने चतुर्ग्रही योग के कारण वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश, व्यापार और अन्य वित्तीय स्रोतों से धन की आमद बढ़ेगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जैसे उनकी सफलता या कोई शुभ समाचार। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों दोनों को लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों अच्छे काम के बदले प्रोत्साहन या पुरस्कार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मीन राशि में इस योग के कारण मिथुन राशि करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार, सट्टा, या अन्य जोखिम भरे निवेश से लाभ मिल सकता है, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। व्यापारियों को नए ग्राहक या व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों के लिए यह समय नौकरी पाने के लिए शुभ है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोगों का सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

चतुर्ग्रही योग के कारण कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अध्यात्म और धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सफलता मिलेगी और उनके प्रयासों को पूरा लाभ मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा और परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

मीन राशि में बने चतुर्ग्रही योग के कारण कन्या राशि के जातकों जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को लाभ होगा और नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और कानूनी विवादों का निपटारा होगा। संगीत और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति और आनंद मिलेगा। सामाजिक संबंधों में सुधार होगा और लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

चतुर्ग्रही योग के कारण धनु राशि जातकों के जीवन में सुख और शांति बढ़ेगी। माता से लाभ मिलेगा और उनका सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक संतोष प्राप्त होगा। निवेश और बचत के मामलों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ