---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

क्या आपकी हथेली पर भी है इस ‘पर्वत पर तिल’, जानें जीवन पर नेगेटिव-पॉजिटिव असर

Mole on Palm: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली के मुख्य पर्वतों पर तिल होने के भिन्न-भिन्न अर्थ होते हैं। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हथेली के पर्वतों पर तिल होने से जीवन पर नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के असर होते हैं। आइए जानते हैं, किस पर्वत पर तिल होने के क्या मायने हैं?

---विज्ञापन---

Mole on Palm: पूरे बदन पर कहीं भी तिल हो सकता है। सामुद्रिकी शास्त्र में शरीर के जिस स्थान पर तिल होता है, उसके मुताबिक भिन्न-भिन्न अर्थ होते हैं। यह सिद्धांत हस्तरेखा विज्ञान में भी लागू होता हैं। इस विज्ञान के अनुसार, हथेली के पर्वतों के अनुसार तिल किसी जातक (व्यक्ति) के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक असर डालते हैं। आइए जानते हैं कि हथेली के किस पर्वत पर तिल होने से जातक पर क्या-क्या असर होते हैं? लेकिन इसे जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा पर्वत हथेली में कहां होता है?

हथेली में कहां होते हैं कौन-से पर्वत?

हथेली के मुख्य पर्वतों में बुध, सूर्य, शनि, गुरु, शुक्र, राहु और चंद्र आदि आते हैं। इन पर्वतों के उभार या धंसान से जातक के जीवन पर काफी गहरे असर होते हैं। वहीं, इन पर्वतों पर तिल होने से उससे जुड़े ग्रह जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव लाते हैं। प्रायः हथेली पर तिल होना शुभ नहीं माना गया है, लेकिन कभी-कभी ये लाभकारी भी सिद्ध हो सकते हैं। आप हथेली के पर्वतों को नीचे दिए गए चित्र से पहचान सकते हैं:

---विज्ञापन---

किस पर्वत पर तिल का क्या मतलब?

बुध पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में धन-संपत्ति खूब आती है, लेकिन खर्च भी उतना ही ज्यादा होता है। तिल के असर से ऐसे व्यक्ति भरोसे के काबिल नहीं होते हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों के बुध पर पर्वत तिल होने कभी न कभी भारी नुकसान होता है।

---विज्ञापन---

गुरु पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर तिल व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है, लेकिन जीवन में कभी न कभी उसका बहुत अपमान भी हो सकता है। शिक्षा में काफी बाधाएं भी आ सकती हैं।

सूर्य पर्वत पर तिल: जिन व्यक्तियों के सूर्य पर्वत पर तिल होता है, उन्हें रोजगार और नौकरी से संबंधित समस्याएं अधिक होती है। ऐसे व्यक्तियों को ग्रुप में या सार्वजनिक जगहों पर कुछ बोलने में हिचकिचाहट हो सकती है।

---विज्ञापन---

चंद्र पर्वत पर तिल: यह पर्वत व्यक्ति की मनःस्थिति और चिंतन प्रणाली से जुड़ा है। यहां तिल होने से व्यक्ति जीवन में गहरे डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को कई चीजों से डर लग सकता है।

शुक्र पर्वत पर तिल: जिनके शुक्र पर्वत पर तिल होता है, वे स्वाभाव से काफी लचीले होते हैं। उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है। लेकिन प्रेम-संबंधों में ऐसे व्यक्तियों को धोखा मिलने की संभावना अधिक होती है। साथ ही, ऐसे लोगों पर अधिक भरोसा करना घातक हो सकता है।

---विज्ञापन---

राहु पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में अचानक धन की प्राप्ति होती है। हालांकि इनका जीवन संघर्षपूर्ण होता है, लेकिन वे अपनी मेहनत से काफी आगे बढ़ते हैं।

शनि पर्वत पर तिल: हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक शनि पर्वत पर तिल होना शुभ होता है। यह व्यक्ति को कर्मठ और मेहनती बनाता है। वे परिश्रम के बल पर कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  जिनकी हथेली पर होता है ‘M’ का निशान वो जल्द बनते हैं धनवान, भोगते हैं राजसत्ता का सुख

ये भी पढ़ें:  Temples of India: खुद विश्वकर्मा ने बनाया था यह शिव मंदिर, भगवान श्रीराम ने की थी यहां पूजा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 25, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola