Jyotish Shastra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां होती हैं। जिनका गुण, दोष, स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नापसंद एक दूसरे से अलग होती है। हालांकि कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं, जो अपने पार्टनर के लिए लकी होती हैं। ससुराल में उनका पैर पड़ते ही घर में पैसों की बारिश होने लगती है। कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं, जो अपने पार्टनर के लिए लकी नहीं होती हैं। उनका स्वभाव गुस्से वाला होता है। यदि आप उन्हें नजरअंदाज करते हैं या उनकी बात नही मानते हैं, तो ऐसे में आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको चार ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन राशियों की महिलाओं के पास एक अद्भुत शक्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति इनकी बातों को इग्नोर करता है या इनका अपमान करता है, तो ये काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती हैं। इसके अलावा गुस्से में इनके द्वारा कहीं हुई हर बात भी सच होती है। चलिए जानते हैं वो 4 राशियां कौन-कौन सी हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के लोगों की महिलाएं साफ दिल की होती हैं। इन्हें अपना काम निकलवाना आता है। जब तक आप इनके साथ अच्छे से बात करते हैं, तब तक आपके लिए ये बहुत अच्छी रहेंगी। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये किसी भी बात नहीं सुनती हैं। इसलिए सिंह राशि के लोगों की महिलाओं से लड़ने से बचना चाहिए। नहीं तो इनके गुस्से से आप बच नहीं पाएंगे।
ये भी पढ़ें- 26 अगस्त के बाद चमकेगी इस एक राशि के लोगों की किस्मत, शनि करेंगे मालामाल!
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाओं को बहुत लकी माना जाता है। ये जिस भी घर में जाती हैं, वहां सदा खुशहाली रहती है। यदि आप इनका अपमान करते हैं या इनसे लड़ाई करते हैं, तो ऐसे में आपको इनके क्रोध का भी सामना करना पड़ता है। गुस्से में आकर ये जो भी बात बोलती हैं, वो देर से ही सही, लेकिन सच जरूर होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाएं दिल से बहुत अच्छी होती हैं। यदि आप इन्हें प्यार देते हैं, तो ये आपको खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के लोगों की सलाह को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनकी कहीं हुई हर बात सच होती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं के पास एक अद्भुत शक्ति होती है, जिससे ये सामने वाले व्यक्ति के मन को आसानी से समझ लेती हैं। यदि आप इनकी सलाह को मानते हैं, तो वो आपके बहुत काम आ सकती है। ये कभी भी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं। इसलिए इनकी कहीं हर बात पर गौर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का पार्टनर संग संबंध? पढ़ें कल का राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines