May Birthstone Panna Stone: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र की अहम भूमिका है। रत्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है या किसी भी समस्या से परेशान है तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने के बारे में बताया गया है। रत्न शास्त्र के अनुसार, हर माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति को खास रत्न धारण करने की सलाह दी गई है। कल से मई माह की शुरुआत होने वाली है। इस खबर में मई माह में जन्मे लोगों को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए उस रत्न के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पन्ना रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, मई माह में जन्म लेने वाले लोगों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। मान्यता है कि पन्ना रत्न धारण करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है।
किन लोगों को धारण करने चाहिए ये रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुडंली में बुध ग्रह कुंडली के तीसरे, छठे, आठवें और 12वें भाव में बैठे रहते हैं तो वैसे लोगों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बुध की महादशा चल रही हैं उन्हें भी पन्ना धारण करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
पन्ना धारण करने की विधि
ज्योतिषियों के अनुसार, पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से होता है। इसलिए पन्ना रत्न बुधवार के दिन धारण करना बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठा, रेवती और आश्लेषा नक्षत्र में पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। पन्ना रत्न सोने या चांदी की अंगूठी में लगाकर छोटी उंगली यानी कनिष्ठा में धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले पन्ना को कच्चे दूध या गंगाजल से शुद्धिकरण करें।
यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines