Astro News: चतुर्ग्रही योग ज्योतिष शास्त्र का एक दुर्लभ योग है। यह जब भी बनता है, तो इसका प्रभाव केवल व्यक्ति पर नहीं बल्कि समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों पर पड़ता है। अभी गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि में हैं। 19 मई को शुक्र भी यहां गोचर को गुरु-शुक्र युति बनाएंगे। वहीं 31 मई को बुध वृषभ में प्रवेश कर ‘त्रिग्रही योग’ बनाएंगे। अभी सूर्य मेष राशि में है। इसके बाद राशि परिवर्तन कर सूर्य भी वृषभ राशि में विराजेंगे और वहां वे 30 दिनों तक रहेंगे और दुर्लभ ‘चतुर्ग्रही योग’ बनाएंगे।
चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर
वृषभ राशि में बना यह ‘चतुर्ग्रही योग’ देश-दुनिया पर व्यापक असरकारी होगा। राजनीति पर न्याय व्यवस्था हावी होगी। देश के शीर्ष नेतृत्व को मंत्री और अधिकारी भ्रमित करने में कामयाब हो सकते हैं। महंगाई बढ़ सकती है। बता दें, यह चतुर्ग्रही योग 100 साल बाद बनने जा रहा है, जिसका 3 राशियों पर बहुत जबर्दस्त असर होने के योग हैं:
वृषभ राशि
चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से वृषभ के राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, वही काम सफल होगा। रात-दिन धन बढ़ता ही जाएगा। विदेश से व्यापार करने वाले कारोबारी अच्छे मुनाफे में रहेंगे। वकालत पेशा से जुड़े लोग वारे-न्यारे हो सकते हैं। कॉस्मेटिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जातक अच्छे कॉलेज में दाखिला लेंगे, पढ़ने के लिए विदेश भी जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति से बना चतुर्ग्रही योग बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। व्यापार में इजाफा होगा, स्टाफ सहयोग करेंगे, मुनाफा बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार में उछाल आने के योग हैं, निवेशकों को अच्छा रिटर्न देकर जाएगा। सरकारी नौकरीवाले जातक से बॉस खुश रहेंगे, आमदनी वाले पद पर प्रमोशन होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: Astro-Vastu Tips: घर खरीदने या किराए पर लेने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना रहेंगे हमेशा परेशान
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक के लिए वृषभ राशि में बना चतुर्ग्रही योग बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक सिद्ध होने के योग बना रहा है, क्योंकि सभी चारों ग्रह—गुरु, शुक्र, बुध और सूर्य—वृश्चिक राशि पर दृष्टि डाल रही हैं और चारों के चारों ग्रह शुभ ग्रह हैं। जातक को व्यापार, नौकरी, पेशेवर काम, शिक्षा आदि सभी क्षेत्र में चतुर्दिक लाभ होगा। धन की आमद के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: इस तारीख से शुक्र का मिथुन में गोचर, 3 राशियों पर होगा ये असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines