---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mauni Amavasya: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें, मौनी अमावस्या के दिन यह आसान उपाय

Mauni Amavasya 2024 ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Mauni Amavasya 2024 ke Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। अमावस्या तिथि के ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने के बाद कई दोषों से मुक्ति भी मिलती हैं। पंचांग के अनुसार, इस समय माघ का महीना चल रहा है। इस माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए कई सारे उपाय हैं। आइए इस खबर में जानते हैं अमावस्या पर पितृ दोष के उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2024: साल 2024 में कब है माघ पूर्णिमा? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

---विज्ञापन---

मौनी अमावस्या के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो लोग मौनी अमावस्या के दिन भूखे को खाना खिलाते हैं, उन पर पितर देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। शास्त्र के अनुसार, अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को कंबल, तेल, शक्कर, दूध, चीनी, अनाज और पैसों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें- सूर्य और शनि की युति से 4 राशियों को रहना होगा सावधान, लाइफ में हो सकती है प्रॉब्लम

---विज्ञापन---

जानवरों को भोजन कराएं

शास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन किसी भूखे पशु-पक्षियों को भोजन करने चाहिए। मान्यता है जानवरों को भोजन कराने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलती हैं।

सूर्य देव को चढ़ाएं जल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में मंगल ग्रह करेंगे प्रवेश, इन राशि के लोग होंगे मालामाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 30, 2024 03:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola