Masik Shivratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साथ ही शिव जी और माता पार्वती की उपासना की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है और देवी-देवताओं की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस बार कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्दशी तिथि 04 जुलाई को सुबह 05:44 से लेकर 05 जुलाई सुबह 05:57 मिनट तक रहेगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का पर्व 04 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।
इस बार मासिक शिवरात्रि का पर्व ज्यादातर राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा, जिससे सफलता मिलने की संभावना अधिक है। दरअसल, 04 जुलाई 2024 को कई साल बाद वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वृद्धि योग में किए गए कार्य हमेशा पूर्ण होते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करने से मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है। चलिए अब जानते हैं वृद्धि योग किन पांच राशियों के लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- सावन में इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! 2 एकादशी का बना संयोग
इन राशियों पर भोले की होगी जमकर कृपा!
वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा लोगों को मनचाही कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को परिवारवालों के साथ दो से तीन दिन के लिए घूमने जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए ये समय उत्तम है। दुकानदारों की आय में वृद्धि हो सकती है।
मेष राशि:
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेसमैन को धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, जिससे समाज व घर-परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। पेट से जुड़ी समस्याओं से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
मीन राशि:
ऑफिस में सहकर्मियों संग रिश्ते मजबूत होंगे। इसी के साथ बॉस आपके काम की तारीफ भी कर सकता है। किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए ये समय सही है। फ्यूचर में मुनाफा होने की पूरी संभावना है। संतान को स्कूल की किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल हो सकता है।
कर्क राशि:
नौकरीपेशा लोगों का जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। कारोबारियों को घरवालों के साथ विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दोपहर में कोई मेहमान खुशखबरी लेकर आपके घर आ सकता है।
तुला राशि:
शादीशुदा कपल की घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय में अकस्मात वृद्धि हो सकती है। बिजनेसमैन के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। जमीन से जुड़ा कोई मामला अगर कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: प्यार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
21 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines