Masik Shivratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में मासिक शिवरात्रि की व्रत रखा जाता है। इस माह में मासिक शिवरात्रि 12 अक्टूबर को यानी आज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही व्रत भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने पर महादेव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। तो आज इस खबर में मासिक शिवरात्रि मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानेंगे।
आश्विन माह की शिवरात्रि 2023 कब
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार को यानी आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 23 मिनट से शुरू हो रहा है। जिसका समापन 13 अक्टूबर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल मासिक शिवरात्रि 12 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 11 बजकर 25 मिनट से लेकर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- Sarva Pitru Amavasya 2023: पितरों की मृत्यु तिथि नहीं है याद तो कब करें पूर्वजों का श्राद्ध? जानें सबकुछ
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक शिवरात्रि की पूजा आधी रात अर्थात् निशिता काल में करने का विधान होता है। इस दिन पूजा करने से पहले स्नान ध्यान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर दूध या गंगाजल अर्पित करें। बाद में में धतूरा, बेलपत्र, दही चंदन आदि भी अर्पित करें। ज्योतिषियों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। इसके बाद आरती करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह से पूजा करने से भगवान शिव आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं, इसके साथ ही सुख-समृद्धि के आशीर्वाद भी देते हैं।
यह भी पढ़ें- जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है 1 मंत्र, संतान प्राप्ति की कामना होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines