Masale Ke Upay : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूरे ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है। इन सभी ग्रहों का प्रभाव मानव जीवन पर जरूर पड़ता है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने से कई समस्याओं से सामना करना पड़ता है। लेकिन जब कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं, तो लाभ ही लाभ होता है। क्या आप जानते हैं, आपके घर की रसोई में मौजूद मसालों का संबंध ग्रहों से होता है। रसोई घर में रखे मसालों से ज्योतिषीय उपाय करके आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि रसोई घर में रखे मसाले किन-किन ग्रहों से संबंध रखते हैं।
सूर्य ग्रह
यदि आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो किचन में रखे लाल मिर्च, काली मिर्च, जौ, गुड़ और सरसों के दाने का प्रयोग करें।
मंगल ग्रह
मंगल ग्रह को लाल ग्रह के साथ अग्नि तत्व का ग्रह भी कहा जाता है। मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक ग्रह भी माना गया है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर हैं उन्हें चीनी, लाल मिर्च, अदरक, मेथी और मूंगफली का इस्तेमाल करना चाहिए।
देव गुरु बृहस्पति
कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें।
बुध ग्रह
बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए धनिये का प्रयोग कर सकते हैं। धनिया का इस्तेमाल करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।
चंद्र ग्रह
कुंडली में चंद्र देव की स्थिति मजबूत करने के लिए इलायची और हींग का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है।
शुक्र ग्रह
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-शांति, यश और संपत्ति के कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक होती है उन्हें संसार के सभी भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए नमक, सौंफ और जीरा का इस्तेमाल करना चाहिए।
राहु ग्रह
ज्योतिषीयों के अनुसार, कुंडली में राहु की स्थिति को प्रबल करने के लिए तेजपत्ता और जायफल का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
शनि ग्रह
कुंडली में शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए सरसों का तेल, काली मिर्च, काले तिल, शहद और लौंग का प्रयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मेष राशि के लोगों को मिलेगी करियर और कारोबार में सफलता, जानें मई महीने का राशिफलupay
यह भी पढ़ें- हाथ में इस रेखा के होने से मिलता है पार्टनर का सच्चा प्यार
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद भूलकर भी न करें ये काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines