हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 अप्रैल से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, मंगल के गोचर से हो सकता है भारी नुकसान!

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। आगामी 3 अप्रैल को ये कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कर्क राशि में मंगल का प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशि वालों को बेहद संभलकर रहना होगा।

विज्ञापन
मंगल गोचर से होगा नुकसान!

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते हैं, ज्योतिष में ये पराक्रम, साहस, शक्ति, ऊर्जा के कारक माना जाता है। ये मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। आगामी 3 अप्रैल गुरुवार की सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं। इस मतलब है कि मंगल की ऊर्जा कर्क राशि में कमजोर हो जाती है। इससे गुस्सा, कॉन्फिलिक्ट्स, एक्सीडेंट्स, मेंटल स्ट्रेस आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस कारण मंगल के गोचर का असर कुछ राशि वालों के जीवन में समस्याएं लाएगा। इस कारण इन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए मंगल का गोचर दिक्कत भरा समय लेकर आएगा।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल का यह गोचर मेष राशि वालों के चौथे भाव पर असर डालेगा। इससे फैमिली लाइफ में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके अपनी माता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाहन और प्रॉपर्टी संबंधित विवाद भी होने की संभावना है। अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल का गोचर होगा। इस कारण कर्क राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। डिप्रेशन की स्थित बन सकती है। इस कारण थोड़ा सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के 10वें भाव में मंगल के गोचर का असर होगा। यह भाव करियर और समाज में प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। इससे नौकरी और व्यापार में संघर्ष बढ़ सकता है। आपका अपने बॉस या सीनियर से विवाद होने की संभावना है। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय नहीं है। आपको बिजनेस संबंधी कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मंगल मकर राशि वालों के 7वें भाव में मौजूद रहेंगे। यह भाव पति-पत्नी और पार्टनरशिप से जुड़ा हुआ होता है। इस कारण मैरिड लाइफ में गलतफहमियां और झगड़े होने की संभावना है। व्यापार में पार्टनरशिप करने वालों को धोखे या फिर विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपको हेल्थ इश्यू हो सकते हैं। काफी संभावना है कि आपको ब्लड प्रेशर या पाचन या इंफेक्शन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़े।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के छठवें भाव में मंगल के गोचर का असर होगा। इससे अनावश्यक झगड़े और कानूनी विवाद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको ब्लड प्रेशर और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऑफिस के कंपटीटर आपको परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- लाइफ में आएगा खूब पैसा और प्यार, 7 अप्रैल से सीधी चाल चलेंगे ‘राजकुमार’!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola