Mangal Zodiac Change 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस, सुख, वैभव, आत्मविश्वास और गुस्सा के कारक ग्रह माना गया है। बता दें कि मंगल देव जब भी अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। बता दें कि इनमें से कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 23 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मंगल ग्रह गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के लोग नई गाड़ी खरीद सकते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का मीन राशि में गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। 23 अप्रैल के बाद मिथुन राशि वाले लोग नया घर और नई गाड़ी दोनों खरीद सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी जॉब मिल सकती है। यदि मिथुन राशि वाले लोग नया काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सभी कार्य में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आय के नए-नए मौके मिलेंगे। साथ ही धन प्राप्ति बनेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलेगी। विदेश जाने का सपना बहुत जल्द पूरा होगा। साथ ही नई गाड़ी खरीदने का विचार मन में आ सकता है। जो यह अगले माह तक खरीद सकते है। सेहत से संबंधित सारी समस्याएं पूर्ण हो जाएंगी।
सिंह राशि
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वाले लोगों के अंदर पराक्रम और साहस में वृद्धि होते हुए नजर आएगी। मीन राशि में मंगल का गोचर सिंह राशि वाले लोगों के लिए लाभ ही लाभ होगा। कारोबार और करियर में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें- आज रात 9 बजे के बाद बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, जीवन में होगी सुखों की एंट्री
यह भी पढ़ें- शनि देव को बेहद प्रिय हैं ये रत्न, धारण करते ही 2 राशि के लोग बन जाएंगे मालामाल! जानें नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines