Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई 2025 की सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल, सूर्य की राशि सिंह में रहते हुए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर 13 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा। वहीं, 28 जुलाई को मंगल कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल को वैदिक ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्य के अधीन है। यह नक्षत्र सामाजिक प्रतिष्ठा, रचनात्मकता और दीर्घकालिक उपलब्धियों का प्रतीक है। मंगल और सूर्य की मित्रता इस गोचर को विशेष रूप से शुभ बनाती है। यह समय कई राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा?
मिथुन राशि
मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों के तृतीय भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव संचार, साहस और छोटी यात्राओं का होता है। इस दौरान मिथुन राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं दिखाई देंगी। आपकी कम्युनिकेशन स्किल में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सीनियर्स से प्रशंसा मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय नए पार्टनर्स से जुड़ने और अपने नेटवर्क को विस्तार देने का है। आर्थिक दृष्टिकोण से इस समय रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी।
सिंह राशि
मंगल का यह गोचर सिंह राशि वालों के प्रथम भाव को प्रभावित करेगा। यह आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रभावित करेगा। यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि में सूर्य के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाओं की शुरुआत और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। यह समय संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए भी अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में तनाव कम होने से जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
मंगल का गोचर तुला राशि वालों के 11वें भाव में होगा, जो आय, लाभ और सामाजिक नेटवर्क का कारक है। यह समय तुला राशि वालों के लिए समृद्धि और नए अवसरों के द्वार खोलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। व्यापारियों को अपने नेटवर्क को मजबूत करने और नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। लव रिलेशनशिप में नई ऊर्जा आएगी और जीवनसाथी सरप्राइज मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
मंगल वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के 10वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से संबंधित है। यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता आसानी से मिलेगी और बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- रंक से राजा बनेंगे इन 5 राशियों के लोग, मिथुन में बना गजकेसरी राजयोग
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines