Mars Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना गया है। इसके साथ ही मंगल को क्रूर ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे जब कभी भी मंगल का गोचर होता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल देव 18 अगस्त की शाम 4 बजकर 12 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं कि मंगल के गोचर का किन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो इस दौरान कर्क राशि वालों की साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति का योग है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख
वृश्चिक राशि
मंगल के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान विरोधी परास्त होंगे। कर्ज के मामलों में सफलता मिलेगी। जो लोग बीमार हैं, उनकी सेहत अच्छी होगी। हालांकि मंगल गोचर की अवधि में वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरी में प्रमोशन का योग है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को विदेश में नौकरी करने का सपना साकार होगा। दरअसल मंगल के गोचर से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस करने वालों को दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस दौरान आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रोजगार और बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान दान करना अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 mins agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines