हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धनवर्षा के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन भर देगा तिजोरी

Mangal Gochar 2025: 30 जून का ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों की लाइफ अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही इन राशि वालों को भारी धनलाभ होने की भी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होगा?

विज्ञापन
ये 5 राशियों आने वाले हैं अच्छे दिन

Mangal Gochar 2025: 30 जून 2025 को शाम 8 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इस दौरान वे सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है, जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और रचनात्मकता का प्रतीक है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण यह नक्षत्र सौंदर्य, सुख, समृद्धि और रचनात्मक ऊर्जा का कारक है। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा।

मंगल एक उग्र ग्रह हैं और सिंह राशि में इनका प्रभाव और भी प्रबल हो जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की राशि है और सूर्य-मंगल आपस में मित्र हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कार्यक्षेत्र में प्रगति, आर्थिक लाभ और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। यह नक्षत्र रचनात्मकता, प्रेम, और सामाजिक संबंधों को बढ़ाता है, जिससे मंगल की एनर्जी क्रिएटिव और लीडरशिप वाले कार्यों में विशेष रूप से प्रभावी होगी। आइए जानते हैं कि मंगल का गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा?

मेष राशि

मंगल मेष राशि के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान यह आपके पंचम भाव में रहेंगे। पंचम भाव लव, रचनात्मकता और संतान से संबंधित है। मंगल का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के लोगों के लिए करियर और लव लाइफ में नई एनर्जी लाएगा। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे और निवेश से लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति होगी। लव रिलेशनशिप में मधुरता आएगी। इसके साथ ही अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय नए अवसरों और आर्थिक समृद्धि का है।

विज्ञापन

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर पहले यानी कि लग्न भाव में होगा, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भाव होता है। इस दौरान सिंह राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, और निवेश से लाभ की पूरी संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापारियों को नए पार्टनर मिल सकते हैं, और जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

विज्ञापन

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं और यह गोचर आपके 10वें भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके करियर में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की लोग सराहना करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए बिजनेस डील्स सफल होंगी और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

उपाय: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में होगा। यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शत्रुओं पर विजय और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान संचार के माध्यम से लाभ, जैसे कि फोन या ऑनलाइन डील्स प्राप्त हो सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य या उत्सव के योग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में एकाग्रता और सफलता का है।

विज्ञापन

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मंगलवार को हरी मूंग दाल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर 11वें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर तुला राशि वालों के लिए आर्थिक समृद्धि और सामाजिक संबंधों में वृद्धि लाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार व मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक सुख मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं, और धन संचय में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में मिश्री और मंगलवार को लाल मसूर दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शानदार लाइफ के लिए तैयार हो जाएं ये 7 राशियां, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से दूर होंगी परेशानियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola