Mangal Gochar 2025: 7 जून 2025, शनिवार को सुबह 2:28 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ने सिंह राशि में गोचर कर लिया है। ज्योतिष में मंगल को साहस, जोश, और एक्शन का ग्रह माना जाता है, जबकि सिंह ग्रहों के राजा सूर्य द्वारा शासित राशि है। जो लीडरशिप, कॉन्फिडेंस, और क्रिएटिविटी की सिम्बल है। मंगल का सिंह में गोचर एक पावरफुल ज्योतिषीय इवेंट है, जो कई राशियों के लिए करियर, बिजनेस, रिलेशनशिप, और पर्सनल ग्रोथ में शानदार मौके ला सकता है। कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस गोचर का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
दरअसल मंगल एक अग्नि तत्व का ग्रह है और सिंह राशि भी अग्नि तत्व वाली है। इस कॉम्बिनेशन से मंगल की एनर्जी और सिंह का चार्म मिलकर एक डायनामिक फोर्स बनाते हैं। यह गोचर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर हो सकता है जो अपने गोल्स को अचीव करने, लीडरशिप रोल में आने या नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। मंगल का सिंह में गोचर कॉन्फिडेंस, डिसीजन मेकिंग, और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स को बूस्ट करता है। हालांकि इस हाई एनर्जी को सही दिशा में लगाना जरूरी है, वरना जल्दबाजी या गुस्सा प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।
7 जून 2025 को मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह उनके महत्वपूर्ण भावों जैसे पहले, पांचवें, सातवें, नौवें, दसवें को एक्टिवेट करेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा और इसे और शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, और सिंह में यह गोचर उनके पांचवें भाव मतलब क्रिएटिविटी, रोमांस, संतान के हाउस को प्रभावित करेगी। इस कारण मेष राशि वालों केे लिए यह टाइम क्रिएटिव आइडियाज, रोमांटिक लाइफ में नई एनर्जी, और करियर में नए मौके लेकर आएगा। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में सक्सेस मिल सकती है, और बिजनेस में रिस्क लेने का यह शानदार मौका है। इसके लिए अपने गोल्स पर फोकस करें, नई स्किल्स सीखें, और रिलेशनशिप में ओपन कम्युनिकेशन रखें।
उपाय: मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का डेली 21 बार जाप करें। हनुमान चालीसा का रोज पाठ करें।
सिंह राशि
मंगल का यह गोचर सिंह राशि वालों के पहले भाव में हो रहा है। पहला भाव स्वयं, पर्सनैलिटी, हेल्थ होता है। इस कारण यह गोचर सिंह वालों को कॉन्फिडेंस, लीडरशिप, और पर्सनल चार्म देगा। यह टाइम करियर में प्रमोशन, बिजनेस में ग्रोथ और पर्सनल ब्रैंडिंग के लिए बेस्ट है। लोग आपके आइडियाज से इम्प्रेस होंगे, और रिलेशनशिप में स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बन सकता है। इसका पूरा लाभ उठाने के लिए खुद को लीडरशिप रोल में लाएं। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट्स शुरू करें और फिटनेस रूटीन फॉलो करें।
उपाय: सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का डेली 21 बार जाप करें। किसी धार्मिक जगह पर लाल कपड़ा दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर नौवें भाव मतलब लक, हायर एजुकेशन, ट्रैवल के हाउस में होगा, जो लक, करियर में नई ऑपर्च्युनिटीज, और फॉरेन कनेक्शन्स लाएगा। स्टूडेंट्स को फॉरेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन या स्कॉलरशिप मिल सकती है। बिजनेस में फॉरेन डील्स फाइनल हो सकती हैं। इस समय का लाभ लेने के लिए ट्रैवल प्लान्स बनाएं, हायर एजुकेशन पर फोकस करें और नेटवर्किंग से फायदा लें।
उपाय: बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें। माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के भी स्वामी मंगल हैं और सिंह में गोचर उनके दसवें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर करियर में प्रमोशन, बिजनेस में एक्सपैंशन और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए शानदार है। इस दौरान आपकी मेहनत को रिकग्निशन मिलेगा और ऑफिस में आपका इम्प्रेशन स्ट्रॉन्ग होगा। इस समय आप प्रोफेशनल गोल्स पर फोकस करें, नई रिस्पॉन्सिबिलिटीज लें और टीमवर्क से काम करें।
उपाय: मंगल के बीज मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। बंदरों को गुड़-चना या केला खिलाएं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल का गोचर उनके छठे भाव में होगा। यह भाव कम्पटीशन, हेल्थ, शत्रु का होता है। इससे आपको वर्कप्लेस पर कम्पटीशन में जीत, हेल्थ में सुधार और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या लीगल मामलों में फायदा हो सकता है। यह टाइम फिटनेस और डिसिप्लिन के लिए भी अच्छा है। इस दौरान हेल्थ रूटीन फॉलो करें, वर्कप्लेस पर मेहनत करें, और लीगल मामलों में स्मार्ट डिसीजन्स लें।
उपाय: बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- सबसे खतरनाक दुश्मन होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, कभी न लें पंगा
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines