Mangal Gochar Rashifal: ग्रहों के सेनापति मंगल सोमवार 13 अक्टूबर, 2025, को 09:29 AM बजे से अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, साहस, ऊर्जा, पराक्रम, शक्ति, भूमि, वाहन आदि के कारक ग्रह मंगल इस तारीख से गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले नक्षत्र ‘विशाखा’ में गोचर करेंगे। वर्तमान में वे स्वाति नक्षत्र में स्थित हैं।
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, बृहस्पति ग्रह ज्ञान, विस्तार और भाग्य का अधिपति ग्रह हैं। वहीं, उनके स्वामित्व वाली विशाखा नक्षत्र दृढ़ संकल्प, महत्वाकांक्षा, नेतृत्व, और सफलता से जुड़ी होती है। लिहाज इस नक्षत्र में मंगल गोचर अधिकांश राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन राशियों के जातकों को इस गोचर से अनेक प्रकार के लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। इसलिए इन पर होने वाले इस गोचर का असर सीधा और गहरा होने के योग बन रहे हैं। जब मंगल, बृहस्पति के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो मेष जातकों के लिए यह समय साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा। करियर में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही भूमि-वाहन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें: Leg Shaking Habit: बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य का दरवाजा खोलने जैसा है। विशाखा नक्षत्र में मंगल का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रशासनिक सेवाओं में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अत्यंत शुभ है। निवेश से लाभ, आय के नए स्रोत, और पुराने ऋणों से मुक्ति संभव है। पारिवारिक जीवन में भी तालमेल बेहतर होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं. मंगल ग्रह का इनके नक्षत्र में गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। यह समय इस राशि के जातकों के लिए लिए भाग्य की प्रबलता, आध्यात्मिक उन्नति और नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा या तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए यह अवधि ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी। साथ ही, अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इससे जीवन में स्थिरता आने लगेगी।
ये भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: घर के भीतर भूल से भी न लगाएं ये 7 पौधे, वरना रूठ जाएगा भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines