---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mars Transit 2024: चंद्रमा के घर में मंगल बढ़ाएंगे 3 राशियों की परेशानियां; करियर, व्यापार, नौकरी पर होंगे ये नेगेटिव असर!

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक प्रभावशाली ग्रह और ग्रहों के सेनापति मंगलदेव 20 अक्टूबर, 2024 से कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में मंगल गोचर का असर 3 राशियों के जातकों के लिए अनुकूल योग नहीं दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Mangal Gochar 2024: मंगल वैदिक ज्योतिष के एक बड़े और शक्तिशाली ग्रह हैं, जो जीवन के भौतिक लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करते हैं। शारीरिक बल, ऊर्जा, काम करने की क्षमता, दृढ़ निश्चय, जमीन-जायदाद, वाहन आदि के स्वामी और नियंत्रक ग्रह के राशि परिवर्तन से इन सब पहलुओं पर व्यापक असर होता है। 20 अक्टूबर, 2024 को मंगल ग्रह दोपहर बाद 2 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में मंगल 45 दिनों तक गोचर करेंगे।

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो उनकी मूल त्रिकोण राशि है। कर्क एक जल राशि है और मंगल एक अग्नि तत्व है। इन दोनों तत्वों के बीच टकराव के कारण कर्क राशि में मंगल गोचर से अधिकांश राशियों के जातकों के जीवन पर मिलाजुला असर पड़ेगा, वहीं 3 राशियों के लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। इन 3 राशियों के जातकों के लिए चंद्रमा के घर में बैठे मंगल के प्रतिकूल असर से करियर, नौकरी, व्यापार, हेल्थ और रिलेशनशिप आदि प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

कर्क राशि में मंगल गोचर का नेगेटिव असर

वृषभ राशि

जल तत्व और अग्नि तत्व का मेल ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। मंगल के उग्र प्रभाव से मेष राशि के लोग अधिक आक्रामक और चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। आप इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ सकते हैं। सिरदर्द, चोट लगने या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

कर्क राशि में मंगल गोचर से कन्या राशि के जातक जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव अधिक रहने की संभावना है। आप भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस कर सकते हैं। क्रोध, ईर्ष्या और जलन जैसी भावनाएं प्रबल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव और मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचने की आवश्यकता है।

मकर राशि

चंद्रमा की राशि में मंगल गोचर मकर राशि के जातकों के जीवन पर काफी प्रतिकूल डालने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वर्कलोड बढ़ सकता है। काम के दबाव के कारण तनाव और थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि जोड़ों का दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं को टालें। कोई नया निवेश करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 21, 2024 09:27 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola