Mangal Gochar 2024: नवग्रहों में ग्रहों के सेनापति मंगल का खास महत्व है, जो साधक को साहस, सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और शौर्य प्रदान करते हैं। जिन लोगों के ऊपर मंगल देव मेहरबान होते हैं, उनके आत्मविश्वास में कभी कमी नहीं आती है। यहां तक कि जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है, बल्कि समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से करीब 10 दिन बाद मंगल देव चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वैसे तो मंगल के इस गोचर का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। चलिए जानते हैं उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन्हें जल्द शोहरत और अपार धन मिल सकता है।
मेष राशि
मंगल गोचर का काफी सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा, जिसकी वजह से पुरानी बीमारी के दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे कुछ ही दिनों में व्यापार का विस्तार होना तय है। दुकानदार जातकों की सेल के मार्जिन में अप्रत्याशित उछाल आएगा, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों के काम से उनका बॉस खुश होगा, जिसके बाद वो आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मां दुर्गा की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा खोया हुआ प्यार, जल्द गूंजेगी शहनाई!
कर्क राशि
सैलरी में वृद्धि होने से नौकरीपेशा जातकों का मन आने वाले कुछ दिनों तक खुश रहेगा। कारोबारियों के लिए इनकम के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में असफलता की जगह सफलता मिलेगी, जिसके बाद माता-पाति से उन्हें मनचाही चीज उपहार के रूप में मिल सकती है। टीचर व धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। इसके अलावा पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में स्थिरता आएगी। मंगल गोचर के प्रभाव के कारण बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। इनकम में स्थिरता आने के कारण नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग अपने दम पर नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनका सपना जल्द पूरा हो सकता है। कारोबारियों को व्यापार में एक के बाद एक कई नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
तुला राशि
मंगल गोचर से तुला राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल परिवर्तन आएगा। इसी के साथ जीवन में सफलता पाने के नए रास्ते खुलेंगे। जो लोग धन संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं, उनकी इनकम के स्रोत में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सिरदर्द की समस्या से तुला राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा घर का माहौल भी सही रहेगा।
कुंभ राशि
नौकरीपेशा जातकों के काम का लोड कम होगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी और रोमांस बढ़ेगा। मंगल देव की विशेष कृपा से बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। साथ ही दर्द में भी आराम आएगा। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें जल्द किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। जहां वेतन और पद दोनों में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines