Zodiac Sign: शक्ति, साहस और ऊर्जा के स्वामी ग्रह मंगल ने 23 अप्रैल, 2024 को मीन राशि में प्रवेश किया था। यहां उनकी युति (संयोग) से राहु से हुई थी। वैदिक ज्योतिष में राहु-मंगल युति को ‘अंगारक योग’ कहा गया है, जिसका प्रभाव काफी अशुभ माना गया है। वहीं, जून महीने में मंगल ग्रह के मेष राशि में गोचर करने से यह युति टूट गई और ग्रहों के सेनापति को राहु के चंगुल से मुक्ति मिली। राहु दोष से मुक्त मंगलदेव का सभी राशियों पर सकारात्मक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।
मंगल ग्रह का राशियों पर असर
सिंह राशि:
अशुभ अंगारक योग के खत्म होने से मंगलदेव का प्रभाव सिंह राशि के जातकों बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और व्यक्तिव में सकारात्मकता आएगी। धन संकट समाप्त करने के लिए आप विशेष योजना बनाएंगे, जो धन की आमद की परमानेंट स्रोत सिद्ध होंगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, भाग्य का साथ मिलेगा। अपना मकान लेने या जमीन लेने के लिए धन की व्यवस्था होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तरक्की होगी। बिजनेस के लिए निवेशकों की ओर से नए ऑफर मिल सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के जीवन पर मंगल ग्रह से असर बहुत सकारात्मक साबित हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स के विचारों में स्थिरता आएगी, करियर में प्रगति होगी। बिजनेस से पर्याप्त धन लाभ होने के योग हैं। खुदरा व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होगा। अपनी गाड़ी खरीदने की योजना पर काम हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। यात्रा पर जाने के योग हैं।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों पर मंगलदेव की विशेष कृपा होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े जातकों को इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपना बाइक खरीदने के लिए धन की बचत के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगारों को भी नौकरी होने योग हैं। अपना व्यापार शुरू करने के आपके प्रयास को सफलता मिल सकती है। बड़े भाई और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े जातकों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स जातकों की मानसिक दुविधा समाप्त होगी, टीचर का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। जीवन रोग-शोक से मुक्त होगा।
ये भी पढ़ें: ग्रहों की ‘महापंचायत’ में ‘केतु की परेड’, 3 राशियों पर बेहद पॉजिटिव असर
ये भी पढ़ें: हो सकती है बेवजह बदनामी, धन हानि, एक्सीडेंट… सप्ताह के 3 दिन नए कपड़े पहनने के लिए होते हैं अशुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines