हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Margshirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर बने शुभ संयोग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, धन-धान्य से भरा रहेगा घर!

Margashirsha Amavasya 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, महा फलदायी मार्गशीर्ष अमावस्या 30 नवंबर, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुभ मौके पर अनेक संयोग का निर्माण होने जा रहा है। इससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Margshirsha Amavasya 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, महा फलदायी मार्गशीर्ष अमावस्या के शुभ मौके पर सुबह से सुकर्मा योग प्रभाव रहेगा, जो पूरे दिन बना रहेगा। इस योग का समापन शाम 4 बजकर 34 मिनट पर होगा, जिसके बाद धृति योग शुरू होगा। वैदिक ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को बेहद शुभ माना गया है। साथ ही आज दिन शनिवार है। मार्गशीर्ष अमावस्या का शनिवार से संयोग होने से यह साल की अंतिम शनिश्चर अमावस्या है। इन सब शुभ संयोग से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और धन-धान्य से घर भरा रहेगा। आइए जानते है, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मार्गशीर्ष अमावस्या संयोग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का समय बेहद शुभ रहेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपने निवेश से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। जो परियोजनाएं लंबे समय से अटकी हुई थीं, उनमें गति आएगी और सफलता मिलेगी। बचत करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में खुशियां आएंगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई पुरानी देनदारी वसूल होने से अचानक धन लाभ हो सकता है। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक गतिविधियों में नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

नौकरीपेशा जातकों का कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें गति आएगी और सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक शांति और तनाव मुक्ति रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का समय शुभ रहेगा। उन्हें जीवन में कई सफलताएं मिलेंगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। धन कमाने के प्रयास में आप धनार्जन के नए स्रोत खोज सकते हैं। आपको निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापारियों को नए व्यापारिक समझौते करने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और लाभ होगा।

विज्ञापन

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र काम की प्रशंसा मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। बचत में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी, आपसी विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य और आरोग्य में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: Margshirsha Amavasya 2024: पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति का खास दिन, मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola