Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Margi Mangal: ग्रह किस तरह से हमारी राशियों में गोचर करते हैं इसका सीधा-सीधा ज्योतिष के माध्यम से जाना जा सकता है। इस वर्ष 2023 में भी कुछ ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है। 13 जनवरी 2023 को मंगल वृष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इसका प्रभाव ज्यादा या कम तो सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन खासकर 3 राशियों पर इस बदलाव का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए, वे 3 राशियां कौनसी हैं और उन्हें किस तरह के लाभ मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं
आने वाले कुछ दिनों में मंगल वृष राशि में मार्गी होंगे। जिसका सीधा-सीधा प्रभाव मीन राशि पर देखा जा सकेगा। मीन राशि के तीसरे भाव में मार्गी होने के कारण इसका प्रभाव इन राशि वालों के लिए बहुत फलदायी रहेगा। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही हर काम में सफलता भी प्राप्त करेंगे। इन्हें रिश्तों का सहयोग भी मिलेगा। खासकर भाई-बहनों का साथ मिलने भी संभावना है।
कर्क राशि वालों के लिए भी समय लाभ का आ रहा है। मंगल के मार्गी होने का इस राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकेगा। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव में मार्गी होने से आय के साधन खुलते हैं। इनको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें भी कामयाबी मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: भगवान विष्णु की एकादशी पर ऐसे करें पूजा, मां लक्ष्मी घर देगी घर के सब भंडार
मंगल का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय लेकर आ रहा है। इस राशि में मंगल दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जो सिंह राशि वालों के आर्थिक पक्ष के लिए फलदायी होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र के मार्ग खुलते हैं। कहने का तात्पर्य है कि सफलता आपका इंतजार कर रही है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनके लिए भी यह सुनहरा मौका लेकर आएगा। यात्रा करने का योग भी बन सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।