Margi Guru 2022: देवगुरु बृहस्पति अगले सप्ताह 24 नवंबर को अपनी वक्र गति त्याग कर मार्गी हो रहे हैं। वह सुबह 4.36 बजे अपनी चाल बदलेंगे और अन्य ग्रहों के साथ युति कर गजकेसरी योग बनाएंगे। इस तरह बनने वाला गजकेसरी योग देश और दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ अच्छी खबर लेकर आएगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु का मार्गी होना
ज्योतिष के अनुसार गुरु की बदली हुई चाल वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगी। बृहस्पति की अनुकूलता इन राशियों से जुड़े लोगों का भाग्य बदलेगी। बाकी राशियों के लिए भी बृहस्पति ठीक ही रहेगा परन्तु इन 5 राशियों पर गुरु की विशेष कृपा रहेगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
गुरु के मार्गी (Margi Guru 2022) होने का इन 5 राशियों पर होगा ऐसा असर
वृषभ राशि (Tauras)
गुरु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण वृषभ राशि वाले जातकों को कॅरियर में बड़ा लाभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन होगा, जबकि व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ दिलाने वाले नए सौदे हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए गुरु नवें भाव में रहेंगे जो धर्म का घर है। यहां पर होने से उन पर भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाड़ और अच्छे बनेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Kaal Bhairav Ashtami: हर इच्छा होगी पूरी, काल भैरव को आज ही चढ़ाएं ये एक जादुई चीज
कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के गोचर में गुरु सातवें घर में है जो हर तरह से लाभ दिला रहा है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। उन्हें अपने परिवार, ससुराल, ऑफिस, दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा औऱ वे कॅरियर की नई ऊंचाई छुएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इनके लिए अभी गुरु पांचवे घर में हैं जो संतान की ओर से व्यक्ति को निश्चिंत करता है। व्यापार करने वालों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
कुंभ राशि (Aquarius)
ज्योतिषीय गोचर के हिसाब से अभी बृहस्पति कुंभ राशि के दूसरे भाव में मार्गी होगा। जिससे उन्हें तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। यात्राएं हो सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines