---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Margi Budh का इन 3 राशियों पर होगा असर, विद्या और व्यापार में चमकेगी किस्मत

Margi Budh Effect: 25 अप्रैल, 2024 से बुध मार्गी हो गए हैं। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध की कृपा से विद्या के व्यवसाय और व्यापार के काम से जुड़े लोगों की किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, मनोरंजन और भौतिक सुखों के कारक ग्रह है। ये थोड़े अस्थिर हैं, क्योंकि इनकी गति बहुत तेज है। चंद्रमा और केतु को छोड़कर बाकी सभी ग्रह इनके मित्र हैं या इनको कोई हानि नहीं पहुंचाते हैं। ये विशेष कर सूर्य के संपर्क में रहते है, जहां अस्त होने के बाद भी वे शुभ प्रभाव देने से नहीं चूकते हैं। जिन जातकों की जन्म-कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होते हैं, उनको धन-दौलत, सुंदर स्त्री, भोग-विलास, आमोद-प्रमोद आदि विशेष रूप अपने आप प्राप्त होते हैं। वैदिक ज्योतिष के ग्रंथों में बताया गया है कि बुध जिस पर कृपा बरसाते हैं, वे जातक संसार का सभी सुख भोगते हैं। 25 अप्रैल, 2024 से बुध मार्गी हो गए हैं। मार्गी बुध की इन 4 राशियों पर विशेष कृपा होगी।

मार्गी बुध का राशियों पर असर

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातक की आर्थिक परेशानियां समाप्त होने के योग हैं। आय के नए रास्ते और स्रोत खुलेंगे। व्यापार के जुड़े जातकों के धन का प्रवाह मजबूत होगा। छात्रों की अभिरूचि अध्ययन के प्रति बढ़ेगी, पठन-पाठन का अच्छा माहौल रहेगा। सीनियर और टीचर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परीक्षा में अच्छे नंबर आने के योग हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के जातकों का समय आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में बीतने के योग हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। छात्रों को मन पढ़ाई में लगेगा। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कंपीटीटिव एग्जाम में सफलता मिलेगी, अच्छे रैंक आने की प्रबल संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

ये भी पढ़ें: Shani Gochar में मालामाल होंगी ये 3 राशियां, शनि बनाएंगे शश पंचमहापुरुष योग

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के बेरोजगारी खत्म होने के योग हैं। नौकरी से अच्छी आमदनी होगी, अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े जातक पद और प्रतिष्ठा पाएंगे, शुभ और लाभ में कोई कमी नहीं होगी। शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े जातक मालामाल हो जाएंगे, कोचिंग और स्कूल-कॉलेजों के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा।

ये भी पढ़ें: Surya Gochar से बदलेगी 4 राशियों की किस्मत, सूर्य-गुरु की युति से मई में खुलेंगे आमदनी के नए रास्ते

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 26, 2024 09:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola