Margashirsha Purnima 2023 Dos and Donts: मार्गशीर्ष यानी अगहन मास की पूर्णिमा 26 दिसंबर, मंगलवार को है। इस साल की यह आखिरी पूर्णिमा है। दृक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी। जबकि इस तिथि की समाप्ति 27 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगी। पूर्णिमा का व्रत 26 दिसंबर को रखा जाएगा। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं, यहां जनिए।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें
मार्गशीर्ष (अगहन) बेहद पवित्र माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि वे मासों में मार्गशीर्ष हैं। ऐसे में इस महीने की पूर्णिमा का भी खास महत्व है। पूर्णिमा भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन अगर संभव हो तो घर या मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं। अगर ऐसा ना हो सके तो मंदिर जरूर जाएं।
चूंकि पूर्णिमा मंगलवार को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। साथ ही साथ हनुमान जी को बूंदी की लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को भी समर्पित है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना शुभ माना गया है। गंगा नदी में स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान भी कर सकते हैं। गंगा में स्नान का संयोग ना बने तो नहाने वाले जल में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेव’ इस मंत्र का भी जाप करें।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या ना करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन ना करें। मसलन इस नॉनवेज के साथ-साथ प्याज, लहसुन इत्यादि का भी सेवन ना करें तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा इस दिन शराब इत्यादि का भी सेवन ना करें।
अगर पूर्णिमा का व्रत रखते हैं तो इस दिन बाल, नाखून इत्यादि ना तो काटें और ना ही कटवाएं।
पूर्णिमा व्रत के दौरान शारीरिक संबंध बनाना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में प्रत्येक विवाहित व्रती को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: तुलसी पूजन दिवस कल, जानें क्या करें और क्या नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines