Sunil Sharma
Read More
वृषभ राशि के ऐसे जातक जो अपने शत्रुओं से अत्यधिक परेशान हैं, को पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के 12 नाम (अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेश, त्रिविकरम, पद्मानाभ और मधुसूदन) का जाप करते हुए उन्हें पीले फूल अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद इन फूलों को उठा कर किसी बहते जल में प्रवाहित करने से शत्रुओं का नाश होता है।
पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना सर्वोत्तम माना गया है। इस एक उपाय से उनके सभी संकट दूर होते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहता है और तनाव भी दूर होता है।
यह भी पढ़ेंः Tone Totke: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा
जिनकी राशि कर्क है, उन्हें पूर्णिमा के दिन 11 चावल के दाने एक-एक करके लक्ष्मी जी को अर्पित करने चाहिए। चावल के दाने चढ़ाते समय ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ का जप करते रहें।
इस राशि के लोगों को मां आद्यशक्ति को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए. इस बाद में मां के आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण करें और घिस पर प्रतिदिन अपने ललाट पर चंदन तिलक के रूप में लगाए। इससे पैसे संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।