March Rashi Gochar 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, अगले दो दिनों बाद मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। बता दें कि मार्च का महीना ग्रह गोचर के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। कई बड़े ग्रह अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च की शुरुआत में ही बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 12 मार्च को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वगीं दो दिन बाद सूर्य भी मीन राशि में गोचर करेंगे। यहीं नहीं मंगल ग्रह भी 15 मार्च को कुंभ राशि में एंट्री करेंगे। इसके साथ ही शनि देव और बुध उदित अवस्था में आ जाएंगे।
बता दें कि मार्च के अंत यानी 31 मार्च को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यानी यूं कहा जाए तो मार्च में 5 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होंगे। इन ग्रहों के चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों के जीवन संवर जाएंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मार्च में किन-किन राशि के लोगों को लाभ मिलने वाला है।
ग्रहों के परिवर्तन से बनेगा राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में ग्रहों की युति और परिवर्तन से शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। बता दें कि बुध देव के गोचर करने से राहु और बुध की युति होगी। साथ ही शुक्र की चाल में बदलाव होने से शनि और शुक्र की युति बनेगी। मीन राशि में बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में मार्च का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।
किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ
वैदिक शास्त्र के अनुसार, मार्च का महीना मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और तुला राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही खास और शुभ रहने वाला है। मंगल, शुक्र, बुध, और शनि की चाल में बदलाव होने से इन 5 राशियों को लाभ की प्राप्ति होती है। मार्च में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। साथ ही आय कमाने के कई सारे स्त्रोत बनेंगे। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकते हैं। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में भी बदलाव देखने को मिलें। घरवालों का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- मार्च के पहले सप्ताह के अंत में दो ग्रहों की बदलेगी चाल, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- ब्रज में क्यों खास है लट्ठमार होली, यहां देखें 40 दिनों का ब्रज होली शेड्यूल
यह भी पढ़ें- इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा होती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन-दौलत की कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines