March Horoscope: मार्च माह में ये 4 राशियां कमाएंगी खूब सारा पैसा, बाकी को होगा नुकसान

hindu samvat 2080, March Horoscope, mesh rashi, tula rahsi
विज्ञापन

March Horoscope: ज्योतिष की दृष्टि से मार्च माह अत्यन्त महत्वपूर्ण है। नया हिंदू संवत 2080 इस माह 22 मार्च, 2023 को आरंभ होगा। पंचांग की गणना के अनुसार नए वर्ष का राजा बुध ग्रह को माना गया है। इसी प्रकार मंत्री के रूप में शुक्र रहेगा। इस प्रकार नए संवत के लिए दरबार की घोषणा कर दी गई है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार नए संवत में महंगाई तेजी से बढ़ेगी। शनि से जु़ड़ी चीजों और अनाजों में मंदी आएगी। हालांकि आईटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ग्रोथ की नई ऊंचाईयों तक पहुंच जाएंगी। यदि बिजनेस की बात की जाए तो शेयर मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

सभी राशियों के लिए अलग-अलग फलदायक रहेगा नया संवत (March Horoscope)

  • ज्योतिष की गणना के अनुसार नया वर्ष मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लिए शुभ है। परन्तु उन्हें व्यापार और ट्रेडिंग में खास ध्यान रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए समय सावधानी रखने का है। वे कहीं भी किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इंवेस्ट करने से बचें। खास तौर पर जिनमें रिस्क हैं, उनसे तो दूर ही रहना चाहिए।
  • नया संवत वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए जबरदस्त लाभ का रहेगा। वे जहां भी हाथ डालेंगे, वहीं पैसा कमाने में कामयाब होंगे। वे अभी बड़े रिस्क भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Raviwar Ke Upay: रविवार को करें सूर्य के उपाय, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ