---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mantra for Good Luck: हर दुष्ट ग्रह की रामबाण काट हैं ये शक्तिशाली मंत्र, जप करते ही दिखता है असर

Mantra for Good Luck: भारत में लोगों को जितना डर शनि की साढ़ेसाती और महादशा से लगता है, इतना डर भगवान से भी नहीं लगता। इसके पीछे कारण यही है कि शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता माना गया है। जैसे ही शनि की दशा आरंभ होती है, व्यक्ति अपने कर्मों का फल भुगतने […]

---विज्ञापन---

Mantra for Good Luck: भारत में लोगों को जितना डर शनि की साढ़ेसाती और महादशा से लगता है, इतना डर भगवान से भी नहीं लगता। इसके पीछे कारण यही है कि शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता माना गया है। जैसे ही शनि की दशा आरंभ होती है, व्यक्ति अपने कर्मों का फल भुगतने लगता है। अच्छे कर्म होने पर अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है।

हालांकि भारतीय परंपरा में कर्म को भाग्य पर प्रधानता दी गई है। यही कारण है कि सही दिशा में कर्म करते हुए प्रारब्ध को भी बदला जा सकता है। परन्तु इसके लिए कड़े परिश्रम के साथ-साथ दैवीय कृपा भी चाहिए होती है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कुछ साधारण से उपाय अपना कर आप भी शनि के दुष्ट प्रभावों से बच सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय

इन मंत्रों के जप से दूर होगी हर समस्या, उपाय भी है आसान (Mantra for Good Luck)

  • भगवान राम के प्रिय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का अधिकाधिक जप करें। यदि इस मंत्र का 11,000 जप अनुष्ठान किया जाए तो व्यक्ति समस्त ग्रहों के दुष्ट प्रभाव से मुक्त हो जाता है।
  • सूर्य की उपासना भी समस्त दुर्भाग्य का नाश करने वाली है। अत: सौभाग्य की इच्छा रखने वालों को प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र की कम से कम 7 माला जप करनी चाहिए। इससे व्यक्ति का भाग्य रातोंरात चमक उठता है। यही नहीं, उसके पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
  • शनि, राहु और केतु जैसे सभी ग्रहों के दुष्ट प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की शरण में भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है। केवल शिवलिंग का अभिषेक करते हुए लघु महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इससे भी दुर्भाग्य का नाश होकर सौभाग्य मिलता है।

यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 24, 2023 03:10 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola