हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangalwar ke Upay: आज करें हनुमानजी के इन मंत्रों का प्रयोग, शत्रु भी होंगे परास्त

विज्ञापन

Mangalwar ke Upay: इस जगत में ऐसा कोई कार्य नहीं है तो रामभक्त हनुमान के लिए असंभव हो। कठिन से कठिन कार्य भी उनका स्मरण करते ही सहज हो उठता है। वह एक ऐसे देवता है जो अकेले ही राक्षसों की पूरी लंका को पल भर में जला सकते हैं। यदि प्रसन्न हो जाएं तो अपने भक्तों को समस्त कष्टों और इस भवसागर से भी पार उतार सकते हैं।

शास्त्रों में हनुमानजी के कई ऐसे मंत्र प्रयोग बताए गए हैं जो हर समस्या की काट हैं। मंगलवार के उपायों को करने के लिए न तो पैसा चाहिए, न मेहनत चाहिए, न समय चाहिए। जरूरत केवल इस बात की है कि भक्त पूरे मन और श्रद्धा के साथ उन्हें याद करें, उनकी शरण में अपना शीश रख दें। इसके बाद वह भक्तों की समस्त जिम्मेदारियों को अपने सिर ले लेते हैं। जानिए हनुमानजी के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जो किसी का भी भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं।`

यह भी पढ़ें: Mangalwar ke Totke: मंगल को करें हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत हर समस्या होगी दूर

विज्ञापन

हनुमानजी के शक्तिशाली मंत्र (Powerful Hanuman Mantra)

  • यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य निरंतर खराब रहता हो। उस पर दवाईयां व अन्य उपाय काम नहीं कर रहे हों तो हनुमानचालिसा की चौपाई ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा’ का जप करते रहें। इस मंगलवार के उपाय को करने से भक्त जल्दी निरोग हो जाएगा।
  • यदि कभी जीवन में किसी भी तरह का संकट आ जाएं तो उनके परम शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा’ का जप करें। यह जप सभी नौ ग्रहों के अशुभ प्रभाव को समाप्त कर देता है। इसके प्रभाव से बड़े से बड़ा शत्रु भी आसानी से परास्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: ऐसे करें बजरंग बली की पूजा, साक्षात दर्शन होंगे

  • कई बार व्यक्ति पर इतना अधिक कर्जा हो जाता है कि वह पैसा नहीं चुका पाता। इस स्थिति में बजरंग बली की शरण जाना बहुत ही बढ़िया उपाय है। मंगलवार के दिन उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’ का जप करने से ऋण जल्दी चुक जाता है। इस उपाय (Mangalwar ke Upay) से भक्तों की आय के साधन भी बढ़ जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola