Mangalwar Ke Upay: आज दिसंबर महीने का पहला मंगलवार है। ऐसे में आज हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन मंगलमय बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है जो कि ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक है। शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने से जीवन के हर संकट स्वतः दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि लोग इस दिन घर या मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जो कि हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे आसान और उत्तम उपाय है।
कहा जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शारीरिक कष्ट और मानसिक विकार दूर हो जाते हैं। अक्सर हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए लोग उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग भी लगाते हैं। आइए आगे जानते हैं कि मंगलवार के दिन और किन-किन कार्यों को करने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को क्या-क्या चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमानजी को बूंदी का भोग बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर कोई मंगलवार का व्रत रखता है तो उसे इस दिन किसी हनुमान-मंदिर में जाकर बूंदी का भोग जरूर लगाना चाहिए। हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन के लड्डुओं का भी भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि हनुमान जी को सिंदूर बेहद प्रिय है। ऐसे में आप चाहें तो हनुमानजी को सिंदूर भी चढ़ा सकते हैं। हालांकि हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करना ज्यादा लाभकारी बताया गया है। मंगलवार के दिन हनुमानजी की विशेष कृपा पाने के लिए उन्हें चोला भी चढ़ाया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों में गुलाब के फूल अर्पित करने से भी उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मंगलवार को जरूर करें 5 काम
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार की शाम उन्हें केवड़े का इत्र अर्पित करें। कहा जाता है कि हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए यह आसान उपाय है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर से सिंदूर लाकर नजर लगे व्यक्ति के माथे पर लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से नजर दोष शीध्र ही दूर हो जाते हैं।
मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में सुबह या शाम के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यतानुसार ऐसा करने से जीवन की तमाम समस्याओं का निवारण हो जाता है।
यह भी पढ़ें: मिले ये संकेत तो समझिए हनुमान जी हैं बेहद प्रसन्न
मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद मंदिर परिसर में किसी शुद्ध और लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार पाठ करें। ऐसा करने के हर मनोकामना पूर्ण होती है।
शनि दोष को दूर करने के लिए भी मंगलवार का दिन खास माना गया है। ऐसे में अगर आप शनि दोष को दूर कर हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। ध्यान रहे, शनि स्तोत्र के मंत्रों का पाठ शुद्ध और सस्वर होना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होकर हर संकट दूर कर देते हैं।
हनुमान चालीसा के पाठ का सही तरीका क्या है? जानिए वीडियो में…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines