Mangalwar Ke Upay: ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है, वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इसके साथ ही मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है। आइए जानते हैं मंगलवार को किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
मंगलवार को जरूर करें ये काम
मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार या मंगलवार के दिन सुबह धागे में मिर्च और नींबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
काले तिल, जौ का आटा और तेल मिलाकर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बनाकर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं। ऐसा मंगलवार या किसी शनिावार को करना कारगर साबित होगा।
अगर घर में छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार या मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। शीघ्र ही बच्चे का रोना समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या है 13 संख्या का महत्व, जानें 13 अंक से जुड़े 3 सरल उपाय
अगर घर में छोटा बच्चा सोते समय डर जाता हो तो मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें। ऐसा करने से बच्चे से जुड़ी इस समस्या का अंत हो जाएगा।
शनिवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर में जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर से सिन्दूर लाकर नजर लगे व्यक्ति के माथे पर लगाने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है।
जीवन की समस्त समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा मंगलवार को करना शुभ रहेगा।
मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं तत्पश्चात वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines