Mangalwar Ke Upay: आज एक अगस्त 2023 और सावन महीने का पांचवा मंगलवार है। मान्यता के मुताबिक, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, और इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इसे ऊर्जा का कारक माना जाता है, और संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करे तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
मंगलवार के उपाय (Mangalwar Ke Upay)
- मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- जीवन की समस्त समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
- मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
- मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं। यह सबसे सरल उपाय है जो हनुमान जी को खुश करने के लिए किया जाता है।
- मंगलवार के दिन सुबह, धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
- हनुमान जी के मन्दिर में जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर सिन्दूर लगाएं और उसे नजर लगे व्यक्ति को लगा दें। इससे नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- काले तिल, जौ का आटा और तेल मिलाकर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बनाकर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो, उसे सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं।
- छोटे बच्चे को रात में सोते समय डर लगता हो तो मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) को उसके सिरहाने फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें। इससे उसका डर समाप्त हो जाएगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines