Mangalwar Ke Upay: आज साल 2023 के अप्रैल महीने का तीसरा मंगलवार (Mangalwar) है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है।
मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
मंगलवार ये अचूक उपाय
शनि की महादशा के दुष्प्रभाव से बचने का उपाय
कुंडली में अगर शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही है तो मंगलवार को तुलसी के 108 पत्तों पर पीले चंदन से राम नाम लिखें और फिर उनकी माला बनाकर बजरंगबली को पहना दें। इससे शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होती है।
संकट दूर करने के महाउपाय
मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) प्रात: काल स्नान कर पास के हनुमान मंदिर जाएं और संकटमोचक के सामने दीपक जलाएं। उन्हें माला पहनाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद जितनी बार संभव हो हनुमान चालीसा का भक्तिभाव से पाठ करें। जल्द ही खुशियां आपकी जीवन में दस्तक देने लगेगी।
अकाल मृत्यु का दूर करने के महाउपाय
मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) प्रात: काल मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। लगातार 11 मंगलवार तक इस उपाय करने से जातक के जीवन से अकाल मृत्यु, दुर्घटना-बीमारी का खतरा दूर होता है।
आर्थिक तंगी दूर करने के महाउपाय
मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) को बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली, केले खिलाएं। संभव हो तो गरीब, जरूरतमंद या भिखारी को भी भोजन कराएं। कम से कम 11 मंगलवार तक ऐसा करने आपकी आय में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines