Mangalwar Ke Upay: आज 21 मार्च 2023 और दिन मंगलवार है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
हनुमान जी स्मरण मात्र से काम हो जाते हैं आसान
इस संसार में ऐसा कोई काम नहीं है तो रामभक्त हनुमान के लिए असंभव हो। उनके स्मरण मात्र से कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो है। वह एक ऐसे देवता है जो अकेले ही राक्षसों की पूरी लंका को पल भर में जला सकते हैं। यदि प्रसन्न हो जाएं तो वह भक्तों को समस्त कष्टों और इस भवसागर से भी पार उतार देते हैं।
हनुमान जी हर लेते हैं सारे दूख-दर्द
शास्त्रों में हनुमानजी (Mangalwar Ke Upay) के कई ऐसे मंत्र प्रयोग बताए गए हैं जो हर समस्या की काट हैं। मंगलवार के उपायों को करने के लिए न तो पैसा चाहिए, न मेहनत चाहिए, न समय चाहिए। जरूरत केवल इस बात की है कि भक्त पूरे मन और श्रद्धा के साथ उन्हें याद करें, उनकी शरण में अपना शीश रख दें। इसके बाद वह भक्तों की समस्त जिम्मेदारियों को अपने सिर ले लेते हैं। जानिए हनुमानजी के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जो किसी का भी भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं।`
हनुमानजी के शक्तिशाली मंत्र (Powerful Hanuman Mantra)
- यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य निरंतर खराब रहता हो। उस पर दवाईयां व अन्य उपाय काम नहीं कर रहे हों तो हनुमानचालिसा की चौपाई ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा’ का जप करते रहें। इस मंगलवार के उपाय को करने से भक्त जल्दी निरोग हो जाएगा।
- यदि कभी जीवन में किसी भी तरह का संकट आ जाएं तो उनके परम शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा’ का जप करें। यह जप सभी नौ ग्रहों के अशुभ प्रभाव को समाप्त कर देता है। इसके प्रभाव से बड़े से बड़ा शत्रु भी आसानी से परास्त हो जाता है।
- कई बार व्यक्ति पर इतना अधिक कर्जा हो जाता है कि वह पैसा नहीं चुका पाता। इस स्थिति में बजरंग बली की शरण जाना बहुत ही बढ़िया उपाय है। मंगलवार के दिन (Mangalwar Ke Upay) उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’ का जप करने से ऋण जल्दी चुक जाता है। इस उपाय (Mangalwar ke Upay) से भक्तों की आय के साधन भी बढ़ जाते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines