Mangalwar ke upay: ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार को हनुमानजी और मंगल देव दोनों का दिन माना गया है। इस दिन किए गए उपाय हनुमानजी को प्रसन्न कर देते हैं। यही कारण है कि मंगल, राहु, केतु या अन्य ग्रहों की अशुभ दशा होने पर ज्योतिषी मंगलवार के उपाय बताते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
मंगल के इन उपायों से बदलेगी आपकी किस्मत (Mangalwar ke upay)
घर में सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए
हम सभी चाहते हैं कि आपके घर में सदैव सुख-शांति बनी रहें और आप स्वस्थ रहें। इसके लिए आपको प्रत्येक मंगलवार को अपने बड़े भाई का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही उनको मिठाई भी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत आती है।
यह भी पढ़ेंः आज करें हनुमानजी के इन शक्तिशाली मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
आर्थिक तरक्की के लिए
इस प्रयोग को मंगलवार को आरंभ कर लगातार अगले 21 दिनों तक करना होता है। उपाय के तहत मंगलवार को एक लाल गाय को रोटी खिलाएं। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दीपक में बाती भी लाल रूई की होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो सके तो तेल में थोड़ा सा सिंदूर डाल दें। इसके बाद वहीं पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से गरीबी सदा के लिए दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Love Compatibility: इन 4 राशियों के लड़के-लड़कियां होते हैं रोमांटिक, ऐसी होती हैं इनकी इच्छाएं
मांगलिक दोष दूर करने के लिए
ज्योतिष में मंगल दोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक उपाय है कि आप मंगलवार को रोटी में गुड़ रख कर लाल गाय को खिला दें। इस उपाय से मंगल दोष दूर होता है और कॅरियर में भी ग्रोथ मिलती है। यदि संभव हो तो प्रत्येक मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines