Mangalwar Ke Upay: आज साल 2023 के मई महीने का दूसरा मंगलवार (Tuesday) है। मंगलवार के दिन का संबंध जहां मंगल ग्रह से माना जाता है वहीं यहा दिन राम भक्त हनुमान (Hanuman ji) को समर्पित है। पौराणिक कथाओं में हनुमान जी को शिवजी का 11वां अवतार बताया गया है।
मंगलवार को करें ये काम (Mangalwar Ke Upay)
- मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के भक्त उनकी विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। मान्यता के मुताबिक इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है और उनके जीवन से सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती है।
- जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, मंगल, राहु और केतु जैसे पापी ग्रहों के दुष्प्रभाव होते हैं तो उसे मंगलवार को हनुमान जी पूजा करने की सलाह दी जाती है।
- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा और हनुमाष्टक का पाठ करें। इससे जातकों की सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए जो लोग मंगलवार को व्रत करते हैं उन्हें केवल एक समय मीठा भोजन ग्रहण करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और अपने आस-पास बूंदी का प्रसाद बांटें। इससे मंगल दोष समाप्त होता है।
- मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाने से भी हनुमान जी आशीर्वाद मिलता है।
- मंगलवार के दिन पैर में काला धागा बांधने से आर्थिक लाभ मिलता है। काला धागा हमेशा दाहिने पैर में बांधना चाहिए और इसे बांधने से बुरी नजर भी दूर होती है। साथ ही आस-पास नेगेटिविटी भी खत्म होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
- पैर में काला धागा बांधना से स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी माना गया है। अंगूठे में काला धागा बांधने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। काला धागा बांधते वक्त ध्यान रखें कि उस पैर में किसी अन्य रंग का धागा न बंधा हो।
मंगलवार को ना करें ये काम (Mangalwar Ke Totke)
- मंगलवार को काले रंग के वस्त्र न पहनें। इस दिन लाल और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
- मंगलवार के दिन स्त्री सौंदर्य प्रसाधन सामग्री न खरीदे। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती है।
- मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना अशुभ माना जाता है। मान्यता के मुताबिक इस दिन ये सभी काम करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन और बुद्धि की हानि होती है।
- मंगलवार के दिन घर से गुड़ खाकर यात्रा पर निकलें।
- मंगलवार के दिन मांस और मंदिरा का सेवन ना करें। इससे कामों में बाधाएं आती है।
- मंगलवार के दिन किसी को उधार न दें। कहा जाता है कि दिन दिया गया उधार वापस नहीं आता।
- मंगलवार के दिन भूलकर भी भाई और मित्र से विवाद न करें, क्योंकि इसकी वजह से आपको जीवन भर पछताना पड़ सकता है।
- मंगलवार का दिन ब्रह्मचर्य के पालन करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
(Ambien)
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त