Mangalwar Ke Upay: आज मंगलवार है और आज का दिन भगवान श्री श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी को समर्पित है। भगवान शिव निराकार और साकार स्वरूप में परम ब्रह्म हैं। वहीं हनुमान जी रुद्रावतार हैं। हनुमान जी को संकटमोचकभी कहा जाता हैं। पवनपुत्र सभी का मङ्गल करते हैं।
मंगलवार के इस दिन कोई अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से और पूरे विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना करे तो उस पर हनुमानजी की विशेष कृपा बनती है। मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय करने हनुमानजी का विशेष आशीर्वाद मिलता है और जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Mangalwar Ke Upay
हनुमान जी को जल्द प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय…
- मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान, चोला, सिंदूर आदि चढ़ाने का खास महत्व है। हनुमान जी को मंगलवार के दिन इन सामग्री को अर्पित करने से जातक के सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।
- हनुमान जी को केसरिया बूंदी लड्डू और बेसन के लड्डू बहुत प्रिय है। इसका भोग लगाने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी को यदि सच्चे मन से लड्डू अर्पित किया जाए तो वो प्रसन्न होकर जातक को मनचाहा वरदान देते हैं।
- मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा के पाठ का विशेष लाभ मिलता है। सुबह प्रातः काल उठकर स्नानादि कर मंदिर जाएं। वहां हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे जातक की सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।
- जिस भी व्यक्ति का मंगल ग्रह को कमजोर है उन्हें मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा जरूर करना चाहिए। मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा करना फलदायी होता है। साथ ही 12 या 21 मंगलवार का व्रत भी रखना चाहिए। साथ ही मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए लाल कपड़ा, तांबा, सोना, लाल चंदन, गेहूं, मसूर दाल, गुड आदि का दान करना काफी फलदायक माना गया है।
- शनि दोष से पीड़ित लोगों को मंगलवार के दिन तुलसी के 108 पत्तों पर पीले चंदन से राम का नाम लिखकर और फिर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करना काफी प्रभावी रहता है। मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से शनि दोष का निवारण होता है। इसके साथ ही इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव को भी कम होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines