Mangalwar Ke Upay: आज 20 जून 2023 और दिन मंगलवार है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
हनुमान जी स्मरण मात्र से काम हो जाते हैं आसान
इस संसार में ऐसा कोई काम नहीं है तो रामभक्त हनुमान के लिए असंभव हो। उनके स्मरण मात्र से कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो है। वह एक ऐसे देवता है जो अकेले ही राक्षसों की पूरी लंका को पल भर में जला सकते हैं। यदि प्रसन्न हो जाएं तो वह भक्तों को समस्त कष्टों और इस भवसागर से भी पार उतार देते हैं।
हनुमान जी हर लेते हैं सारे दूख-दर्द
शास्त्रों में हनुमानजी (Mangalwar Ke Upay) के कई ऐसे मंत्र प्रयोग बताए गए हैं जो हर समस्या की काट हैं। मंगलवार के उपायों को करने के लिए न तो पैसा चाहिए, न मेहनत चाहिए, न समय चाहिए। जरूरत केवल इस बात की है कि भक्त पूरे मन और श्रद्धा के साथ उन्हें याद करें, उनकी शरण में अपना शीश रख दें। इसके बाद वह भक्तों की समस्त जिम्मेदारियों को अपने सिर ले लेते हैं। जानिए हनुमानजी के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जो किसी का भी भाग्य बदलने की ताकत रखते हैं।`
हनुमानजी के शक्तिशाली मंत्र (Powerful Hanuman Mantra)
- यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य निरंतर खराब रहता हो। उस पर दवाईयां व अन्य उपाय काम नहीं कर रहे हों तो हनुमानचालिसा की चौपाई ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा’ का जप करते रहें। इस मंगलवार के उपाय को करने से भक्त जल्दी निरोग हो जाएगा।
- यदि कभी जीवन में किसी भी तरह का संकट आ जाएं तो उनके परम शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा’ का जप करें। यह जप सभी नौ ग्रहों के अशुभ प्रभाव को समाप्त कर देता है। इसके प्रभाव से बड़े से बड़ा शत्रु भी आसानी से परास्त हो जाता है।
- कई बार व्यक्ति पर इतना अधिक कर्जा हो जाता है कि वह पैसा नहीं चुका पाता। इस स्थिति में बजरंग बली की शरण जाना बहुत ही बढ़िया उपाय है। मंगलवार के दिन (Mangalwar Ke Upay) उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’ का जप करने से ऋण जल्दी चुक जाता है। इस उपाय (Mangalwar ke Upay) से भक्तों की आय के साधन भी बढ़ जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines