Mangalsutra: आपने देखा होगा सुहागिन महिलाएं शादी के बाद मंगलसूत्र जरूर पहनती हैं। मंगलसूत्र हिंदू धर्म में बहुत ही बड़ा महत्व रखता है। मान्यता है सनातन धर्म में मंगलसूत्र पहनने का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलसूत्र 16 श्रृंगार में से एक हैं। मान्यता है कि मंगलसूत्र के बिना विवाह पूर्ण नहीं माना जाता है। दुल्हा अपने हाथों से दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है, तब जाकर विवाह सफल हो पाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलसूत्र पहनने और पहनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंगलसूत्र खास तौर पर सोना और काले मोतियों से बने होते हैं और यह विशेष धागे से गुथा जाता है। जिस विशेष धागे में मंगलसूत्र गुथा जाता है, उस धागे को रक्षा सूत्र कहा जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर क्यों मंगलसूत्र हिंदू धर्म में इतना महत्वपूर्ण होता है? क्यों मंगलसूत्र महिलाओं के सौभाग्य का निशानी होता है?
मंगलसूत्र क्यों जरूरी है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में मंगलसूत्र का बहुत ही अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि मंगलसूत्र के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलसूत्र में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलसूत्र का अर्थ शुभ धागा होता है। यानी मंगलसूत्र वर-वधु एक दूसरे को पवित्र बंधन में बांधने का काम करती हैं। आपने देखा होगा मंगलसूत्र में काला मोती और सोना रहता है, लेकिन कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों मंगलसूत्र में सोना और काला मोती क्यों रहता है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को बड़े ग्रहों ने मिलकर बनाया विश्व सुंदरी, जानें क्या कहता है कुंडली
सोने का क्यों होता है मंगलसूत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलसूत्र में सोना इस लिए लगाया जाता है, क्योंकि सोना सुहाग का प्रतीक होता है। वहीं आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार सोना में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है। हीलिंग प्रॉपर्टीज विवाहित महिलाओं को चिंता, टेंशन और तनाव से दूर करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोना गुरु ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली भी लाता है।
मंगलसूत्र में क्यों होता है काला मोती
आपने ज्यादातर मंगलसूत्र काले मोती से बने हुए देखे होंगे। मान्यता है कि काला मोती विवाहित महिलाओं और दांपत्य जीवन को बुरी नजर से बचाता है। इससे साथ ही काला मोती भगवान शिव का प्रतीक भी माना गया है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार, मंगलसूत्र पति का रक्षा कवच के रूप में माना गया है।
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर क्यों प्रज्वलित किया जाता है दीप, जानें इसके फायदे और महत्व
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines