---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

80 दिन तक 3 राशियों की जिंदगी में भारी उथल-पुथल, ग्रह सेनापति मंगल चलेंगे उल्टी चाल

Mangal Vakri: वैदिक ज्योतिष के एक शक्तिशाली ग्रह मंगल साल 2024 में दिसंबर और अगले साल 2025 में जनवरी और फरवरी में वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलने वाले हैं। आइए जानते हैं, वक्री मंगल का नेगेटिव असर किन राशियों के जातकों के जीवन पर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है?

---विज्ञापन---

Mangal Vakri: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल जमीन, मकान, वाहन, साहस, वीरता, आत्मविश्वास, सेना, युद्ध, पुलिस, बिजली, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि कारकों के स्वामी ग्रह हैं। मंगल ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर पड़ता है। मंगल ग्रह इस साल दिसंबर माह की शुरुआत में वक्री होंगे और अगले साल फरवरी के अंत में मार्गी होंगे। बता दें, मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक शक्तिशाली ग्रह हैं। उनका वक्री होना यानी उल्टी चाल चलना अच्छा नहीं माना गया है।

मंगल ग्रह कब से कब तक रहेंगे वक्री?

मंगल कुल 80 दिन के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं। वे शनिवार 7 दिसंबर की सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर वक्री होंगे और फिर अगले साल यानी 2025 में सोमवार 24 फरवरी को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। उनके उल्टी चाल चलने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका गंभीर नकारात्मक असर होने के योग हैं?

---विज्ञापन---

वक्री मंगल का राशियों पर असर

मेष राशि

भागीदारी के बिजनेस में मतभेद होने के योग हैं। व्यापारिक मुकदमे और कानूनी परेशानियां भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के काम में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस और घर के बीच बैलेंस करने में परेशानी होगी। स्टूडेंट्स जातकों में आलस बढ़ेगा, एकाग्रता में कमी आ सकती है। आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ेगी। वैचारिक अस्थिरता से रिश्ते बिगड़ेंगे। लव लाइफ में गलतफहमी और झगड़े हो सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, पेट संबंधी बीमारियों से परेशान रहेंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

गलत व्यापारिक रणनीति से भारी नुकसान हो सकता है। इससे आपकी व्यापारिक प्रतिष्ठा पर असर होगा। कारोबार में ग्राहकों में कमी होने से लाभ के मार्जिन में कमी आएगी। आप पर ऑफिस में गलत निर्णय और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लग सकता है। इसके लिए आप कर विभागीय (डिपार्टमेंटल) कार्रवाई हो सकती है। लाइफ पार्टनर के बेहद मॉड और खुले विचार से आपको परेशानी हो सकती है। आप खुद को साथी से दूर-दूर महसूस करेंगे। डायबिटीज में बढ़ता शुगर लेवल कई समस्याओं को बढ़ा सकता है।

धनु राशि

अत्यधिक आत्मविश्वास, जोखिम भरे फैसले से नुकसान बढ़ सकता है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं, कर्मचारियों और कंपनी के बीच संघर्ष सकता है। काम-धंधे में अनिर्णय की स्थिति से लॉस हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों में आत्मविश्वास की कमी होगी, वे असफलता के अनजाने डर से बढ़िया परफॉर्म नहीं करेंगे। लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव से मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपसी बातचीत में गतिरोध आने से संबंध में दरार पड़ सकती है। हाई बीपी की समस्या से परेशानी बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 22, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola