Mangal Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस प्रकार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, ठीक वैसे ही एक निश्चित अंतराल के बाद कुछ ग्रह वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है, तो उसे वक्री कहते हैं। जितना प्रभाव नवग्रहों के गोचर का 12 राशियों पर पड़ता है, उतना ही गहरा असर वक्री का भी राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से 30 दिन बाद 7 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 5 बजकर 01 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल वक्री करेंगे। 7 दिसंबर 2024 से लेकर 24 फरवरी 2025 तक मंगल इसी अवस्था में रहेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर मंगल वक्री का शुभ प्रभाव आज से आने वाले 30 दिन तक पड़ेगा।
मंगल वक्री का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मंगल वक्री के सकारात्मक प्रभाव के कारण मेष राशि के जातक पहले के मुकाबले अधिक धैर्यवान होंगे। युवाओं के दिमाग में करियर को लेकर चल रही उथल-पुथल कम होगी। जल्द ही वो किसी निष्कर्ष पर पहुचेंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत से आसानी से धन अर्जित करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इस समय सोच-समझकर निवेश करने से मेष राशि के जातकों को आने वाले 30 दिनों के दौरान अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
सिंह राशि
जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका खुद का वाहन खरीदने का सपना सच हो सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई नई योजनाएं सफल होंगी, जिससे अच्छा-खासा लाभ होगा। यदि आप खुद की दुकान खोलना चाहते हैं, तो ये सपना आपका आने वाले 30 दिन में पूरा हो सकता है। भाई के सहयोग से आप अपनी खुद की दुकान खोल सकते हैं। शादीशुदा कपल की लव लाइफ पर मंगल वक्री का पॉजिटिव असर होगा। साथी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे।
तुला राशि
आने वाले 30 दिनों तक तुला राशि के जातक लग्जरी लाइफ जिएंगे। कारोबार के चक्कर में कारोबारियों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। दुकानदारों को एक साथ कई नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे काम में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों ने यदि किसी से उधार ले रखा है, तो वो समय से पहले उनके पैसे वापस कर देंगे। इसके अलावा आय के साधन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। तुला राशि के जातकों की मैरिड लाइफ आने वाले 30 दिनों तक सुखमय रहेगी।
ये भी पढ़ें- Video: पैसों की कमी से 12 राशियों को मिलेगा छुटकारा! जानें सुखी जीवन के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
17 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines