---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Vakri 2024: 7 दिसंबर से 80 दिनों तक 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, वक्री मंगल नहीं करेंगे कोई रहम!

Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर 2024 और 2025 की फरवरी की शुरुआत तक मंगल ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव 3 राशियों पर बेहद नकारात्मक हो सकता है, जिससे उनके जीवन में चुनौतियां और मुश्किलें बढ़ने से भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के 4 ग्रहों को छोड़ कर सभी ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। ये 4 ग्रह हैं सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु। सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते हैं, तो राहु और केतु हमेशा वक्री रहकर उल्टी चाल ही चलते हैं, इसलिए अशुभ माने जाते हैं। केवल राहु केतु ही नहीं किसी भी ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं होता है, क्योंकि ये शुभ फल भले न दें, लेकिन अशुभ परिणाम दे ही देते हैं।

कब से कब तक वक्री रहेंगे मंगलदेव?

वैदिक ज्योतिष में शारीरिक बल, ऊर्जा, चल-अचल संपत्ति जैसे गाड़ी-वाहन, जमीन, मकान आदि के दाता ग्रह मंगल दिसंबर में वक्री होंगे और 80 दिनों उल्टी चाल चलकर देश-दुनिया में उथल-पुथल मचाएंगे। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, शनिवार 7 दिसंबर, 2024 को वक्री होने के बाद मंगल ग्रह 24 फरवरी, 2025 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वक्री मंगल किसी राशि पर कोई रहम नहीं करेंगे, वहीं 80 दिनों तक 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं, ये अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

वक्री मंगल का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग आमतौर पर उत्तेजित और आवेगी होते हैं। वक्री मंगल के प्रभाव से आपमें चिड़चिड़ापन, गुस्सा और धैर्य की कमी बढ़ सकती है। धन कमाने के प्रयास फेल हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। निवेश से नुकसान होने की संभावना है। वर्क प्लेस पर तनाव और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इन्क्रीमेंट में बाधा आ सकती है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। आपको नए निवेश से बचना चाहिए। बचत में कमी होने और खर्च बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। अभी यात्राओं को टालें, वक्री मंगल दुर्घटना के योग बना रहे हैं। एक्सीडेंट न होने की सूरत में सामान चोरी हो सकता है या भारी धन हानि हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

राशिचक्र की 8वीं राशि वृश्चिक के जातक इमोशन से भरे होते हैं। वक्री मंगल के प्रभाव से आपमें ईर्ष्या, जलन और बदले की भावना बढ़ सकती है। आय के स्रोतों में अस्थिरता आने की आशंका है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। जॉब में कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकते हैं। नौकरी छूटने का खतरा भी रहता है। उद्योग-धंधे और व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। नुकसान होने की संभावना है। लाभ घटने से वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। कर्ज बढ़ सकता है। धन के अपव्यय बढ़ने की आशंका है, जिससे धन संकट बढ़ेगा। खर्चों पर कंट्रोल न होने के कारण धन संकट और गहराएगा, जीना मुहाल हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी है, इसलिए आप अनुशासन के पक्के होने के साथ थोड़े महत्वाकांक्षी भी होते हैं। वक्री मंगल के प्रभाव से आपमें अहंकार बढ़ सकता है। दूसरों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं धन कमाने के प्रयास और आय के स्रोतों में बाधा आ सकती है। निवेश से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में सीनियर या उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। परिणामस्वरूप इन्क्रीमेंट या प्रमोशन में देरी हो सकती है। व्यापार में रुकावटें आने के योग हैं। पार्टनरशिप में समस्याएं हो सकती हैं। कानूनी लफड़े से बिजनेस की साख को धक्का लगेगा, धन हानि से बिजनेस ठप हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 18, 2024 10:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola