Mangal Vakri: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह शारीरिक बल, ऊर्जा, चल-अचल संपत्ति जैसे गाड़ी-वाहन, जमीन, मकान, बड़े भाई या बहन, बिजली, आग, साहस, युद्ध और नेतृत्व आदि के दाता ग्रह हैं। वे रक्त, मांसपेशियों और अस्थि मज्जा पर शासन करते हैं। मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति निडर और साहसी बनता है। उसे जीवन में कोई भी चुनौती आसानी से पार करने की शक्ति मिलती है। उनकी चाल में किसी प्रकार का परिवर्तन जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक असर डालता है।
वक्री मंगल का राशियों पर शुभ असर
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, शनिवार 7 दिसंबर, 2024 को वक्री होने जा रहे है। वे चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में वक्री होंगे और 24 फरवरी, 2025 को मिथुन राशि में मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। इस प्रकार वे कुल 80 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यूं तो मंगलदेव के वक्री होने का असर अधिकांश राशियों के लिए अधिक शुभ नहीं है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए वे बेहद अनुकूल रहने वाले हैं। इन 3 राशियों के जातकों के लिए अपना जमीन, वाहन, मकान के योग बन रहे हैं। साथ ही वे हर फील्ड में सक्सेस पा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नौकरी में अपने साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए मंगलदेव का वक्री होना लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और पुराने व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यह धन किसी पुरानी देनदारी से मिल सकता है। यदि आप घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना आपके लिए शुभ है। आपको मनचाहा घर या जमीन मिल सकता है।
जो काम पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, वे आने वाले समय में पूरे होने की संभावना है। आप नए वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आपका अपना कार खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यह आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। स्टूडेंट्स के करियर में स्थिरता आएगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोस्तों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों को साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
कर्क राशि में मंगल के वक्री होने से वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप की फील्ड्स में सक्सेस पा सकते हैं। आपके पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए सौदे मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ होगा और नए निवेश करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यह धन किसी लॉटरी या अन्य स्रोत से मिल सकता है जमीन-जायदाद से संबंधित कोई पुराना मामला आपके पक्ष में निपट सकता है।
करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपको स्कॉलरशिप मिलने की भी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने से सरकारी नौकरी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा। अपने यात्रा के शौक को पूरा करने के लिए आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा और रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नौकरी में अपने सीनियर और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहेगा। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए सौदे मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यह धन किसी पुरानी निवेश से या किसी अन्य स्रोत से आ सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। घर खरीदने या बेचने का सौदा फाइनल हो सकता है। जो काम रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। नए काम शुरू करने के लिए अच्छे अवसर बनेंगे।
माता-पिता या बड़े भाई की ओर से धनु राशि वाले जातकों को कोई उपहार में वाहन मिल सकता है। करियर में स्थिरता आएगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अच्छे और नए अवसर मिलेंगे। यह समय नए अवसरों को ग्रहण करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines