Mangal Uday 2025 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जो कि व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डालते हैं. खासकर, व्यक्ति की ऊर्जा, शक्ति, साहस और भाई-बहनों से रिश्ते में परिवर्तन आता है. इसके अलावा खून से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं या बढ़ जाती हैं. राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ मंगल ग्रह उदय और अस्त अवस्था में भी जाते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर मंगल ग्रह अस्त हुए थे, जो अगले साल 2 मई को उदय होंगे. शनिवार को सुबह 4 बजकर 30 मिनट के आसपास मंगल उदय होंगे. आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भाग्य 2026 में मंगल ग्रह के उदय होने से चमक सकता है.
वृषभ राशि
मंगल का अस्त होना वृषभ राशि वालों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं था. ऐसे में संभावना है कि जब 2026 में मंगल ग्रह उदय होंगे तो वृषभ राशि वालों को खास लाभ होगा. खासकर, जातकों के साहस और उत्साह में वृद्धि होगी. इसके अलावा आमदनी और संपत्ति भी बढ़ने की संभावना है. यदि आप किसी करीबी दोस्त के साथ बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो वो 2026 में लाभकारी साबित होगा. मई के बाद आपकी मैरिड लाइफ में भी खुशहाली बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- Chandra Ast Rashifal: 2026 की शुरुआत में 4 दिन तक अस्त रहेंगे ‘चंद्र’ ग्रह, इन 3 राशियों पर नहीं पड़ेगा अशुभ प्रभाव
सिंह राशि
मंगल का उदय होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. जो लोग धन की कमी से परेशान हैं, उन्हें फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने से लाभ होगा. इससे जहां एक तरफ आपकी बचत बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ कुछ छोटे-मोटे स्रोतों से धन लाभ होगा. जमीन से जुड़ा कोई विवाद घर में चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा आप निवेश करने के लिए कोई तगड़ी योजना बनाएंगे, जिसमें सफलता मिलेगी. नए साल में मैरिड लाइफ में कोई बड़ी परेशानी उत्पन्न नहीं होगी. साथ ही घरवालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह का उदय अवस्था में आना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. कुछ ही समय में आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. नौकरी में भी स्थिरता आएगी. बॉस आपके काम से खुश व संतुष्ट रहेंगे. इसके अलावा नई नौकरी मिलने की भी संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले जातकों को 2026 में लाभ होने की संभावना है. नए साल में सिंगल लोगों को उनके सपनों का राजा/रानी मिलने के योग हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines